'पापा ने लगाये धोनी पर इल्जाम तो बेटे युवी ने उसे धो डाला'
बैंगलुरू। आज पूरा भारत इंडो-पाक मैच को रोमांचक मुकाबले के हैंगओवर में डूबा हुआ है लेकिन इस हैंगओवर में उबाल तब आ गया जब साल 2011 विश्वकप के हीरो युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कप्तान धोनी पर आरोप लगा दिया कि धोनी के ही कारण आज विश्वकप की टीम में उनका बेटा युवराज सिंह नहीं है जबकि उनका बेटा दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं।
लेकिन अपने पापा की इस बात के थोड़ी ही देर बाद युवराज सिंह ने बात संभालने की कोशिश की और तुरंत ही ट्विट करके कहा कि आज मेरे पापा भावुक हो गये हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि मेरे और धोनी के बीच में कुछ दिक्कत है, मुझे धोनी की कप्तानी में खेलना अच्छा लगता था और कभी भी उनसे कोई भी शिकायत नहीं रही है।
Like every parent my dad is also passionate and I am sure got carried away always enjoyed playing under Mahi n would do so in future
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) February 16, 2015 मालूम हो कि ऐसी मीडिया में खबर है कि धोनी नहीं चाहते थे कि युवराज सिंह वर्ल्ड कप की टीम में हों जबकि सेलेक्टर चाहते थे कि रणजी में शतक जमाने वाले युवी इस साल का विश्वकप खेलें। फिलहाल युवी घरेलू मैचों में उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका नतीजा आज सामने आईपीएल नीलामी के तौर पर सामने आया है क्योंकि आज युवी को 16 करोड़ में दिल्ली की टीम ने खरीदा है और शायद इसी वजह से युवराज सिंह के पिता के दिल के उबार बाहर आ गये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
