मेरे दिल में बसता है कैरेबियाई क्रिकेट: ब्रावो
ब्रावो ने कहा, "मैं अपने देश में मौजूद सभी प्रशंसकों और लोगों से कहना चाहता हूं कि वेस्टइंडीज का क्रिकेट मेरे दिल में है। इस खेले को जिस तरह से खेलना चाहिए, मैं उसी तरह से खेलता रहूंगा। मैं वेस्टइंडीज के क्रिकेट के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। आज मैं जहां भी हूं, सिर्फ वेस्टइंडीज की वजह से हूं।'
वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। वेबसाइट 'ईएसपीएन स्टार डॉट कॉम' के अनुसार ब्रावो ने अपने बारे में छपी एक मीडिया रिपोर्ट के संदर्भ में कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरी ओर से क्लब क्रिकेट को अधिक महत्व देने की बात कभी नहीं की गई। यह रिपोर्ट गलत ढंग से छपी है। मैंने कभी ऐसा नहीं कहा। वेस्टइंडीज मेरे दिल में सबसे ऊपर है।"
वर्ष 2002 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले ब्रावो ने अब तक कुल 34 टेस्ट और 102 एकदिवसीय मैच खेले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications