युवराज सिंह ने शादी की खबरों का किया खंडन, मीडिया से पूछी डेट
नई दिल्ली। इन दिनों तेजी से चारों ओर चर्चा हो रही थी कि भारत के स्टार क्रिकेटर रह चुके युवराज सिंह बड़ी जल्दी शादी करने जा रहे हैं और उन्होंने हैजल कीच को अपनी जीवनसंगिनी के रूप में चुन लिया है जिसका युवी ने आज जोरदार खंडन किया है।
उन्होंने मीडिया पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है कि माई डियर मीडिया फ्रेंडस प्लीज मेरी शादी की डेट और वेन्यू भी बता दीजिये।
So now my dear media has decided the venue and month of my marriage can u also tell me the dates so I can get ready well in time ! 😄
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) November 4, 2015 गौरतलब है कि स्पोर्ट्स वेबसाईट्स में छपी रिपोर्ट्स कह रही थी कि युवराज सिंह दिवाली पर ही ब्याह रचाने वाले थे लेकिन किसी क्लोज रिश्तेदार की मृत्यु हो जाने की वजह से उन्होंने अपनी शादी की डेट फरवरी कर दी है। वो इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री हैजल कीच के प्रेम मे गिरफ्तार हैं जो कि मूल रूप से ब्रिटेन की हैं और सलमान खान की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
