IPL10: अब महानायक अमिताभ को याद आए धोनी, जानिए क्यों?
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बहुत बड़े क्रिकेट प्रेमी हैं, ये बात किसी से छुपी नहीं हैं। वो अक्सर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते दिखते हैं, अगर मौका मिलता है तो वो क्रिकेट के नायकों संग कैमरे में कैद भी होते हैं।

'एक्स्ट्रा इनिंग्स'
लेकिन इस बार उन्होंने अपनी एक खूबूसूरत याद लोगों से शेयर की है। दरअसल हाल ही में बिग बी आईपीएल 10वें संस्करण की 'एक्स्ट्रा इनिंग्स' में अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'सरकार-3' के प्रमोशन के लिए आए थे, जहां उन्होंने टीम इंडिया के महान लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा एक वाक्या शेयर किया।

धोनी फिल्म 'बागबान' के सेट पर आए थे
अमिताभ ने बताया कि ये बात साल 2003 की है जब एक दिन अचानक धोनी फिल्म 'बागबान' के सेट पर आए थे तो फिल्म की पूरी कास्ट धोनी को अचानक अपने बीच में पाकर एकदम से अचरज में पड़ गई थी।

पिच पर शानदार प्रदर्शन
अमिताभ ने ये बात अपने ब्लॉग पर भी लिखी है, बिग बी ने लिखा है कि साल दर साल यादें जुड़ती रहती हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर धोनी तक और वर्तमान में युवा क्रिकेट खिलाड़ी, पिच पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 'बागबान' की शूटिंग के दौरान, जब धोनी सेट पर आए थे, तो सभी उन्हें देखकर विस्मित थे।

एंग्री मैन अमिताभ...
अमिताभ पहले भी कई मौकौं पर धोनी, विराट और तेंदुलकर की प्रशंसा कर चुके हैं और जो कोई टीम इंडिया के खिलाफ अनाप-शनाप बोलता है उसे हिंदी सिनेमा का ये एंग्री मैन ट्विटर पर छोड़ता नहीं है।

ब्रावो ने बताई अपनी चाहत, बोले- मैं धोनी बनना चाहता हूं
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भले ही आईपीएल से बाहर हैं लेकिन मैदान के बाहर भी अपने जलवे बिखेर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications