बेंगलुरू। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने टीम इंडिया के कप्तान पर जमकर निशाना साधते हुए उन्हें काफी अपशब्द कहें थे। अपने पिता के बयानों पर सफाई देते हुए युवराज सिंह ने कहा कि मीडिया में जो बयान आये हैं उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
युवराज सिंह ने ट्वीट करके कहा कि जैसा कि मैंने पहले ही कहा था कि धोनी की कप्तानी में खेलने में मुझे काफी अच्छा लगता है। साथ ही आगे भी उनकी कप्तानी में मुझे खेलने में कोई दिक्कत नहीं है। यही नहीं युवराज ने कहा कि वह धोनी से जल्द ही मिलेंगे और उन्हें पिता बनने पर बधाई भी देंगे।
गौरतलब है कि एक टीवी इंटरव्यू के दौरान योगराज सिंह ने धोनी पर निशाना साधते हुए कहा था कि धोनी में रावण के जैसा घमंड़ है, जो एक दिन जरूर चूर-चूर हो जाएगा। यही नहीं योगराज सिंह ने कहा कि धोनी एक दिन पैसे-पैसे के लिए मोहताज हो जायेंगे और भीख मागेंगे।