नई दिल्ली। स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर संगीन आरोप लगायें हैं। योगराज सिंह ने धोनी पर युवाराज सिंह के खिलाफ षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि धोनी युवराज से व्यक्तिगत दुश्मनी निभा रहे हैं।
योगराज सिंह धोनी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कोई साथी गिर जाए तो उसे कंधे पर उठाकर आगे ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंसान अपने मुकद्दर की खाता है और कोई किसी का मुकद्दर नहीं छीन सकता है
वहीं योगराज सिंह ने धोनी के परिवार वालों को नसीहत तक दे डाली कि अपने बेटे को संभाल कर रखे। धोनी और युवराज आते-जाते रहेंगे लेकिन धोनी ने जो युवराज के साथ किया है उसके लिए भगवान उन्हें माफ नहीं करेगा और उनको इसकी सजा जरूर मिलेगा।
योगराज सिंह ने कहा कि मेरी और युवराज सिंह की धोनी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। लेकिन जिस तरह का रवैया धोनी ने युवराज के लिए अपनाया है वह गलत है। धोनी युवाराज से व्यक्तिगतल दुश्मनी निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कैंसर होने के बावजूद युवी ने देश के लिए खेला और लेकिन बावजूद इसके उनको राष्ट्रीय टीम से लेकर हर टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।