For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज ने दिया चैलेंज, हरभजन बोले- मुझे हल्के में मत लेना, चुनौती स्वीकार है

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए पूरी दुनिया आज एकजुट नजर आ रही है। कई देशों में लाॅकडाउन किया गया ताकि लोग घरों में रहकर सुरक्षित रहें। ऐसे में खेल जगत भी ठप पड़ा है और खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ बने हुए हैं और उन्हें इस महामारी से बचने की अपील कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने ट्विटर के जरिए एक नया चैलेंज दिया है। इस चैलेंज का नाम है 'कीप इट अप।'

युवराज ने शेयर किया वीडियो

युवराज ने शेयर किया वीडियो

युवराज ने इस कीप इट अप चैलेंज के लिए सचिन तेंदुलकर, हिटमैन रोहित शर्मा और हरभजन सिंह को नॉमिनेट किया है। युवराज वीडियो में बल्ले के किनारे के साथ गेंद को उछालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस चैलेंज को शुरू करते हुए युवराज ने कैप्शन दिया, ''इस मुश्किल वक्त में मैं घर में ही रहूंगा और कोरोना वायरस को फैलने से रोकूंगा। मैं ऐसा लंबे वक्त तक करूंगा और जब तक इसकी जरूरत है, तब तक घर पर ही रहूंगा। मैं इस चैलेंज के लिए सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और हरभजन सिंह को नॉमिनेट करता हूं।''

हरभजन का उड़ाया मजाक

वीडियो शेयर करते हुए युवराज ने हरभजन सिंह का मजाक भी बनाया है। उन्होंने वीडियो में कहा कि बैटिंग लीजेंड सचिन तेंदुलकर के लिए आसान होगा, शायद रोहित शर्मा के लिए भी आसान हो, लेकिन हरभजन सिंह के लिए यह आसाना होने वाला नहीं है। वहीं 'सिक्सर किंग' के इस चैलेंज को हरभजन सिंह ने तुरंत स्वीकार कर लिया और कहा कि उन्हें हल्के में ना लिया जाए।

युवराज को मिला जवाब

हरभजन ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''मुझे हल्के में मत लेना मिस्टर सिंह, मुझे चुनौती स्वीकार है। क्रिकेटर्स के अलावा दूसरे खिलाड़ी भी इस चैंलेज को स्वीकार कर रहे हैं और एक-दूसरे को नॉमिनेट भी कर रहे हैं। महेश भूपति ने इस चैलेंज को टेनिस रैकेट की मदद से किया। उन्होंने इस चैलेंज के लिए सानिया मिर्जा, सायना नेहवाल, बजरंग पुनिया को नॉमिनेट किया है। सानिया मिर्जा ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें यह चैलेंज स्वीकार है।

Story first published: Friday, May 15, 2020, 18:55 [IST]
Other articles published on May 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+