Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गांगुली को चयनकर्ताओं का फैसला मंजूर

कोलकाता, 12 फरवरीः भारतीय एकदिवसीय टीम से बाहर किये जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सौरव गांगुली ने आज कहा कि यह निराशाजनक था क्योंकि उनका एकदिवसीय रिकार्ड केवल सचिन तेंदुलकर के बाद सर्वश्रेष्ठ है लेकिन उन्होंने चयनकर्ताओं के फैसले को स्वीकार कर लिया है.

पूर्व भारतीय कप्तान टीम से बाहर किये जाने को लेकर किसी तरह की चर्चा में नहीं पड़ना चाहता है, लेकिन इसके बावजूद उनकी हताशा साफ झलकती है. उन्होंने कहा कि एकदिवसीय टीम का हिस्सा न होने पर किसी भी अन्य क्रिकेटर की तरह मैं भी निराश हूं क्योंकि पिछले साल मेरा प्रदर्शन शानदार रहा और मेरा एकदिवसीय रिकार्ड संभवतः सचिन के बाद सर्वश्रेष्ठ है.

यह निराशाजनक है लेकिन मैंने इसे स्वीकार कर लिया है. गांगुली ने इन रिपोर्ट पर पूछे गये सवाल का जवाब नहीं दिया कि उन्हें और राहुल द्रविड़ को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कहने पर एकदिवसीय टीम से बाहर किया गया. उन्होंने कहाकि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+