For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: युवराज सिंह का यह फिटनेस वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की अगर बात करें तो उन्होंने कई ऐसे मुकाम हासिल किए हैं जिसने क्रिकेट की दुनिया में एक नया इतिहास रचा है, क्रिकेट को एक नई पहचान दी है। इस श्रेणी में एक ऐसे ही खिलाड़ी का नाम है युवराज सिंह। मैदान पर चीते जैसे अंदाज में गेंद लपकना हो या फिर लंबे-लंबे छक्के से दर्शकों का दिव जीतना हो युवराज सिंह का नाम सबसे ऊपर है। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात दी है और इन दिनों अपनी फिटनेस बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अपने आप को साबित करने के लिए वह जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियोः युवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज कर रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भारतीय टीम द्वारा हुए यो-यो टेस्ट में युवी असफल हो गए थे। इस नाकामी को भुलाकर वह अब कड़ी मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं। अगर इसी तरह युवी मेहनत करते रहे तो आगामी विश्वकप में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। बता दें कि आईपीएल 11 में भी यह खिलाड़ी बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाया। इस दौरान युवी को कई तरह के आलोचनाएं सुननी पड़ी। इस बार का मलाल युवी को भी होगा। इस सीजन में फैंस को उनसे काफी सारी उम्मीदें थी, लेकिन युवी ने अपने खराब प्रदर्शन से सभी को निराश ही किया।

Story first published: Tuesday, August 7, 2018, 16:13 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+