युवराज टीम से बाहर नहीं हुए, उन्हें सिर्फ आराम दिया गया है- एमएसके प्रसाद
नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ आगामी पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन कर दिया गया है। अनुभवी खिलाड़ी युवराज सिंह को इस टीम जगह नहीं दी गई है। इसे लेकर हर तरफ चर्चा हो रही थी कि कहीं इस बार युवी को टीम में न लेना कहीं हमेशा के लिए बाहर का रास्ता दिखाने का फरमान तो नहीं। इन्हीं चर्चाओं और आशंकाओं पर लगाम लगाते हुए टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि युवराज सिंह को सिर्फ आराम दिसा गया है। एमएसके ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कि युवराज के लिए दरवाजे बंद हो गए हैं।
प्रसाद ने कहा कि युवराज को रोटेशन नीति के तहत विश्राम दिया गया है। उन्होंने कहा, '' हमने कुछ खिलाडिय़ों की पहचान की है जिन्हें अगले चार-पांच महीनों में रोटेशन नीति के अंतर्गत मौका दिया जाएगा। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर एमएसके ने कहा कि युवराज को आराम दिया गया है और हम विश्व कप के लिए टीम को तैयार कर रहे हैं, जिसके तहत युवाओं को मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि 'किसी भी खिलाड़ी के लिए दरवाजा बंद नहीं होता है। सब को क्रिकेट खेलने का अधिकार है। यह उनका जुनून है। वे अपने जुनून का पीछा कर रहे हैं। टीम चयन के समय सभी संभावित नामों पर चर्चा की गई थी।'
प्रसाद ने कहा, '' श्रीलंका के साथ एकदिवसीय श्रृंखला में हम सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को चौथे क्रम पर बल्लेबाजी कराएंगे। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिसे बाहर बैठाना मुश्किल है। इस साल के अंत तक हम खिलाडिय़ों के अलग-अलग संयोजनों को आजमाएंगे।'' उन्होंने कहा कि इस चयन नीति में खिलाडिय़ों की फिटनेस का आकलन सबसे अहम है। प्रसाद ने कहा, '' चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाडिय़ों की फिटनेस स्तर को देखने के बाद हमने तय किया कि हमें फिट और मजबूत टीम की जरूरत है।
श्रीलंका के खिलाफ आगामी पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम
- विराट कोहली(कप्तान)
- महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर)
- शिखर धवन
- रोहित शर्मा
- केएल राहुल
- मनीष पांडे
- अजिंक्य रहाणे
- केदार जाधव
- हार्दिक पंड्या
- अक्षर पटेल
- कुलदीप यादव
- यजुवेंद्र चहल
- जसप्रीत बुमराह
- भुवनेश्वर कुमार
- शार्दुल ठाकुर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
