
1. लगातार 6 छक्के
युवराज दुनिया के इकलाैते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए हैं। उन्होंने साल 2007 में हुए टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को लगातार 6 छक्के ठोके थे। उनके इस रिकाॅर्ड को दोहराना किसी भी अन्य बल्लेबाज के लिए आसान नहीं। हालांकि घरेलू क्रिकेट में कई बार एक ओवर में 6 छक्के लग चुके हैं।

2. सबसे तेज अर्धशतक
इसके अलावा युवराज के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का अद्भुत रिकाॅर्ड है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही 2007 में हुए विश्व कप के दाैरान 12 गेंदों पर अर्द्धशतक लगातार अपने फैंस को काफी खुश किया था। उनके इस रिकाॅर्ड को तोड़ना मुश्किल नजर आता है।

यह रिकाॅर्ड भी हैं दर्ज-
- युवराज क्रिकेट जगत के पहले ऑलराउंडर थे, जिन्होंने अकेले वर्ल्ड कप में 15 विकेट लेने के साथ ही 300 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह के कई ऐसे मैच हैं, जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी के साथ अच्छी गेंदबाजी भी की थी और भारत को जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी।
- वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहे हैं। वे एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे दाम पर खरीदा गया था। साल 2015 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।


Click it and Unblock the Notifications
