ट्वेंटी-20 विश्व कप : 'तेज गेंदबाजों से नहीं घबराए हम'
आस्ट्रेलिया के हाथों मिली 81 रन की शर्मनाक हार के बाद संगकारा ने कहा कि उनकी टीम की हार इसलिए हुई क्योंकि उनके बल्लेबाज एक भी अच्छी साझेदारी को अंजाम नहीं दे सके। श्रीलंकाई कप्तान के मुताबिक गेंदबाजों से घबराने वाली बात सही नहीं है।
संगकारा ने कहा, "हमने रफ्तार और उछाल का ठीक से सामना किया। हमें इसकी आदत है लेकिन सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि हम एक भी अच्छी साझेदारी को अंजाम नहीं दे सके। मेरे विकेट को छोड़ दें तो बाकी के सभी बल्लेबाजों ने रफ्तार के खिलाफ अच्छे शॉट लगाए।"
संगकारा ने इस मैच में 85 रनों की शानदार नाबाद पारी खेलने वाले आस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज कैमरून व्हाइट और उनके साथ 101 रनों की साझेदारी करने वाले माइकल हसी की जमकर तारीफ की। हसी 39 रन पर नाबाद लौटे।
संगकारा ने कहा, "व्हाइट की पारी अतुलनीय रही। हसी ने उनका बहुत अच्छा साथ दिया। आस्ट्रेलिया और श्रीलंका की पारियों के बीच का सबसे बड़ा फासला यही रहा कि हम अच्छी साझेदारी नहीं कर पाए जबकि इन दो बल्लेबाजों ने अपनी टीम को अच्छे योग तक पहुंचाया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications