नई दिल्ली। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह इन दिनों अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ हनीमून मना रहे हैं। 30 नवंबर और 2 दिसंबर क दो शादियां करने के बाद अब युवराज और हेजल हनीमून के मजे ले रहे हैं।
युवराज ने खुद अपने हनीमून की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि मैं अपना जन्मदिन अपने पार्टनर के साथ मना रहा हूं। आपको बता दें कि 12 दिसंबर को युवराज का जन्मदिन था। वहीं उनकी पत्नी हेजल कीच ने भी अपने इंस्टाग्राम पर हनीमून की तस्वीरें शेयर की है।
तस्वीरों में वो बेहद हॉट लग रही है। उन्होंने उन तस्वीरों में युवी क टैग किया है। इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इनमें से एक तस्वीर में हेजल और युवराज पानी के बीचों बीच मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि युवराज सिंह ने 30 नवंबर को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाज से और 2 दिसंबर को हिंदू परंपराओं के हिसाब से गोवा में शादी की।
जिसके बाद 6 दिसंबर को संगीत और 7 दिसंबर को दिल्ली स्थित छत्तरपुर में एक भव्य रिसेप्शन रखा गया था, यहां क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड जगत के कई दिग्गज पहुंचे थे। युवी-हेजल की शादी की तस्वीरों ने खूब सूर्खियां बंटोरी। गोवा में विराट कोहली के साथ उनके डांस का वीडियो खूब वायरल हुआ।