For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तस्वीरें: और आखिरकार हैजल के हुए युवराज सिंह, गुरुद्वारे में हुई शादी

युवराज सिंह और हैजल कीच आज शादी के बंधन में बंध गए। बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में आनंद कारज की रस्म हुई।

चंडीगढ़। आखिरकार क्रिकेटर युवराज सिंह और हैजल कीच शादी के बंधन में बंध गए। फतेहगढ़ साहिब में आनंद कारज में दोनों ने सिख रिवाज से शादी कर ली।

गुरुद्वारे में हुई युवराज और हैजल की शादी

इस क्लोज सेरोमनी में दोनों के परिवार वाले और करीबी मित्र शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ उनके क्लोज फ्रेंड अंगद बेदी भी नजर आए तो वहीं भज्जी ने भी युवी को शुभकामनाएं दी है।

फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में हुई शादी

फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में हुई शादी

फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में युवराज सिंह और हैजल कीच की शादी हुई। देखिए शादी के दौरान कैसे इस नए जोड़े की तस्वीरें खींचने के लिए लोग उतावले हो गए।

युवराज सिंह ने शादी के ड्रेस के साथ-साथ पगड़ी भी पहन रखी थी। शादी के कार्यक्रम के दौरान दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार ही शादी में पहुंचे थे।

मंगलवार को मोहाली में था संगीत कार्यक्रम

मंगलवार को मोहाली में था संगीत कार्यक्रम

मंगलवार को युवराज सिंह और हैजल कीच का संगीत कार्यक्रम था। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी शामिल हुए।

भारत के बड़े खिलाड़ी युवराज सिंह और अभिनेत्री-मॉ़डल हैजल कीच के संगीत समारोह में भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। सभी ने इस संगीत फंक्शन का जमकर लुत्फ उठाया था।

कोहली ने संगीत समारोह में किया था डांस

कोहली ने संगीत समारोह में किया था डांस

मंगलवार को हुए संगीत समारोह में टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली मेहमानों के बीच पंजाबी गाने पर डांस करते दिखे। मंगलवार को भारतीय टेस्ट टीम ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में हराया था। इससे कोहली की खुशी दोगुनी हो गई थी।

संगीत सेरेमनी में सिंगर रंजीत बावा ने ऐसा समां बांधा जिसे सुनकर हर कोई झूमने पर मजबूर हो गया था।

शादी में शामिल हुए करीबी रिश्तेदार

शादी में शामिल हुए करीबी रिश्तेदार

संगीत समारोह में विराट कोहली ने जहां जमकर ठुमके लगाए वहीं युवी खुद भी बावा संग गाना गाने लगे। विराट और युवी ने इन खुशनुमा पलों को सेल्फी के रूप में सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

वहीं शादी की बात करें तो शादी के दौरान भारतीय टीम की ओर से कोई भी शामिल नहीं हुआ। इसमें केवल युवराज और हैजल के परिवार के लोग ही शामिल हुए।

2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से होगी शादी

2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से होगी शादी

अब युवराज और हैजल 2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करेंगे और उसके बाद 5 और 7 दिसंबर को दिल्ली में संगीत और रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

संगीत का कार्यक्रम छत्तरपुर के करीब फॉर्म हाउस में होगा, जबकि रिसेप्शन सिटी होटल में होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+