पणजी। आज क्रिकेटर युवराज सिंह गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से अपनी पत्नी हैजल कीच के साथ सात फेरे लेंगे। दोनों ने 30 नवंबर को चंडीगढ़ में पंजाबी रस्मों से शादी की थी।
इस शादी में शरीक होने के लिए टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान और युवराज के करीबी विराट कोहली भी गोवा पहुंच चुके हैं। खबर तो ये भी है कि आज शादी में विराट की प्रेमिका अनुष्का शर्मा भी नजर आ सकती हैं, हालांकि अभी इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
एक नजर आज के प्रोग्राम में...