नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और 2011 विश्वकप के मैन ऑफ द सीरीज युवराज सिंह क्रिकेट के मैदान के बाद जीवन की नयी पारी शुरु करने जा रहे हैं। युवराज सिंह अपनी मंगेतर हेजल कीच से जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।
ये हैं क्रिकेट के मैदान के शाहरूख खान, जिन्होंने इश्क के लिए तोड़ी मजहब की दीवारें
युवराज सिंह ने जब से इस बात की आधिकारिक घोषणा की है कि वह हेजल से प्यार करते हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे उनके प्रशंसक उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। युवराज सिंह ने हेजल से पिछले वर्ष नवंबर माह में सगाई की थी और उन्होंने सगाई के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी की थी जो काफी वायरल हुई थी।
युवी की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि युवराज सिंह ने शादी की तारीख का ऐलान कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो युवी इस साल के अंत में शांदी के बंधन में बंधेंगे। युवराज सिंह इस साल के अंत में ही विवाह के बंधन में बंध जायेंगे। कुछ समय पहले मीडिया से बात करते हुए युवी ने कहा था कि उनकी शादी की परंपरा हिंदू और ईसाई दोनों परंपरा से होगी।