युवराज सिंह-हेजल कीच के ब्याह को लेकर अटकलों पर लगा विराम

नई दिल्ली। भारत के स्टार ​क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी मंगेतर हेजल कीच की लंबे वक्त से शादी को लेकर चली आ रहीं कयासबाजियों पर आज विराम लग गया। दोनों की शादी की तारीख पर फुल स्टॉप खुद युवराज ने लगाया है। उन्होंने बताया कि वह हेजल कीच के साथ दिसंबर के पहले सप्ताह में परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।

हालांकि, युवराज की मम्मी की मानें तो अभी दोनों की शादी की तारीख नहीं तय हुई है। यह भी जल्द ही सामने आएगी। आपको बता दें कि युवराज सिंह का 12 दिसंबर को जन्मदिन है और उनकी मम्मी इससे पहले ही उनकी शादी चाहती हैं।

युवराज सिंह के एक करीबी दोस्त ने हेजल कीच से शादी को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि दोनों की शादी दिल्ली में आयोजित हो सकती है। शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन में हेजल के परिजन, रिश्तेदार ब्रिटेन और मॉरिशस से आकर भारत में शरीक होंगे।

हेजल कीच संग हुआ था भेदभाव

हेजल कीच हाल ही में इसलिए भी चर्चा में रही थीं क्योंकि कुछ ही दिन पहले जयपुर में उनके साथ भेदभाव हुआ था। हेजल ने एक ट्वीट के जरिए बताया था​ ​कैसे वेस्टर्न यूनियन में पैसे निकालते वक्त वहां के एक कर्मचारी ने उनपर नस्लभेदी टिप्पणी की।

इसके बाद युवराज सिंह ने अपनी मंगेतर को डिफेंड करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने उस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी।

शॉपिंग के लिए गई थीं जयपुर

हेजल अपनी मां के साथ शॉपिंग करने के लिए जयपुर में थीं। हेजल ब्रिटिश मॉडल हैं और उन्होंने सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में सह-कलाकार की भूमिका भी निभाई थी।

टीवी सीरियलों में भी किया काम

इसके अलावा उन्होंने 2007 में तमिल फिल्म बिल्ला में भी काम किया है। उन्होंने मशहूर टीवी रियल्टी शो बिग बॉस के सीजन 7 में भी ​हिस्सा लिया था। झलक दिखला जा और कॉमेडी सर्कस में भी उन्हें देखा जा चुका है।

Story first published: Friday, September 9, 2016, 17:03 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+