For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सौरव गांगुली ने शेयर की 24 साल पुरानी फोटो, युवराज बोले- बी प्रोफेशनल! दादा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज कल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। हाल ही में सचिन तेंदुलकर की फोटो पर फनी कमेंट कर पुराने दिनों को याद करने वाले सौरव गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिस पर उन्हें ट्रोल होना पड़ा। हालांकि यह ट्रोलर कोई और नहीं टीम इंडिया में उनके पुराने साथी युवराज सिंह ही हैं, जिन्होंने दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली की पोस्ट पर प्रोफेशनल बनने की सलाह दे डाली।

और पढ़ें: मैदान पर एक बार फिर उतरेगी सचिन-सहवाग की जोड़ी, ब्रेट ली- मुरलीधरन की गेंद पर लगायेगी छक्का

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पुराने दिनों को याद करते हुए एक 24 साल पुरानी फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कि जिसे देखने के बाद क्रिकेट से संन्यास ले चुके युवराज सिंह ने जबरदस्त मजे लेते हुए उन्हें ट्रोल कर दिया।

और पढ़ें: मैदान पर एक बार फिर उतरेगी सचिन-सहवाग की जोड़ी, ब्रेट ली- मुरलीधरन की गेंद पर लगायेगी छक्का

सौरव गांगुली ने शेयर की 24 साल पुरानी तस्वीर

सौरव गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है वह 1996 में इंग्लैंड दौरे पर अपना पहला शतक लगाने के बाद मनाई जा रही सेंचुरी की है। इस फोटो में उनके साथ एनसीए के हेड और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ भी नजर आ रहे हैं।

सौरव गांगुली ने फोटो को इंस्टा पर पोस्ट करते हुए लिखा,'शानदार यादें'।

इस फोटो पर सौरव गांगुली ने इमेज स्टॉक करने वाली कंपनी का लोगो नहीं हटाया था जिसके बाद युवराज सिंह ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

ट्रोल करते हुए जानें क्या बोले युवराज सिंह

ट्रोल करते हुए जानें क्या बोले युवराज सिंह

युवराज सिंह ने सौरव गांगुली की इस पोस्ट पर मजे लेते हुए लिखा,' दादा अब तो आप बीसीसीआई अध्यक्ष बन गये हो, प्लीज प्रोफेशनल हो जाइये, लोगो तो हटा लेते।'

हालांकि बावजूद इसके सौरव गांगुली ने पोस्ट को जैसे का तैसा रहने दिया। वहीं सौरव गांगुली की इस पोस्ट पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी कमेंट किया।

सचिन ने पूछा,'यह फोटो उस बेहतरीन पारी की याद दिलाता है। क्या सौरव ने लॉर्ड्स पर ऐसी ही कोई और पारी खेली है।'

भारत-पाकिस्तान सीरीज कराने पर युवराज पर भड़का था पूर्व सलामी बल्लेबाज

भारत-पाकिस्तान सीरीज कराने पर युवराज पर भड़का था पूर्व सलामी बल्लेबाज

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से द्विपक्षीय सीरीज कराने की मांग पर युवराज सिंह ने शाहिद अफरीदी का समर्थन किया था जिसके बाद पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान ने उनको लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

चौहान ने कहा, 'फिलहाल, भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होनी चाहिए क्योंकि दोनों देशों के बीच हालात ठीक नहीं हैं। पाकिस्तान में खेलना सुरक्षित नहीं है। आतंकवादियों को क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं। जब तक पाकिस्तान में आतंकवादी मौजूद हैं भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले नहीं हो सकते।'

Story first published: Saturday, February 15, 2020, 8:00 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+