For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फैन्स को जल्द ही बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं युवराज सिंह, पिता बनने का दिया संकेत

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह फिलहाल संन्यास के बाद की लाइफ का मजा ले रहे हैं। इस बीच वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं और क्रिकेट के प्रति अपने विचारों को रखने में पहले से ज्यादा मुखर हो गये हैं। वह सोशल मीडिया पर लाइव चैट या मीडिया इंटरव्यू के दौरान अपने विचार रखने में जरा भी नहीं हिचकिचाते और बेबाक तरीके से अपनी बात रखते हैं। रविवार को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन से लाइव चै के दौरान युवराज सिंह ने अपने जीवन में एक बड़े बदलाव की ओर संकेत दिया, जिसके अनुसार न सिर्फ वो मैदान पर वापसी करने के बारे में सोच रहे हैं बल्कि बहुत जल्द पिता भी बन सकते हैं।

और पढ़ें: 5 मौके जब खिलाड़ियों का 'भूत' से हुआ सामना, 2 भारतीय कप्तान भी हैं शामिल

उन्होंने कहा,'मैं अभी इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं और ज्‍यादातर समय पार्क में बिता रहा हूं। उम्‍मीद है कि जल्‍दी पिता बनूं और फिर कोचिंग आदि में कदम रखूं।'

हाल ही में युवी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ पर सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर मौजूदा समय के टी20 प्रारूप में युवा खिलाड़ियों की मदद करने की क्षमता रखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया था कि वह करियर की दूसरी पारी बतौर कॉमेंटेटर नहीं बल्कि कोच के तौर पर शुरु करना चाहते हैं।

और पढ़ें: रैना, पठान के बाद अब कैफ ने भी उठाये चयन समिति पर सवाल, विराट कोहली को दी नसीहत

उन्होंने कहा,'मैं कुछ समय क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहता था, और अपने संन्यास का लुत्फ उठाना चाह रहा था। मैं भी इसका मजा ले रहा हूं। हालांकि अगर मैदान पर वापसी करना होगा तो मैं कॉमेंट्री के बजाय कोचिंग में वापसी करना चाहूंगा।'

गौरतलब है कि मैदान के बाहर युवराज सिंह ने अपनी निजी जिंदगी में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को डेट किया, लेकिन साल 2016 में अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी कर ली।

और पढ़ें: भारत के खिलाफ अफरीदी ने की सारी हदें पार, हरभजन ने माना- गलती हो गई जो मदद की बात की

आपको बता दें कि साल 2007 के टी 20 विश्व कप और 2011 के वनडे विश्व कप में भारत को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह को साल 2017 के बाद से टीम में वापसी का मौका नहीं मिला। उन्होंने 2 साल तक टीम में वापसी का इंतजार किया, मगर जब उनकी टीम में वापसी की उम्मीद खत्म हो गई तो उन्होंने 10 जून 2019 को संन्यास का ऐलान कर दिया।

Story first published: Tuesday, May 19, 2020, 8:17 [IST]
Other articles published on May 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+