मुंबई। रविवार को पूरे देश ने 'मदर्स डे' अपने अपने अंदाज में मनाया, इस पावन पर्व को सेलिब्रेट करने में हमारे क्रिकेटर्स भी पीछे नहीं थे लेकिन इस खास दिन को सबसे जुदा अंदाज में सेलिब्रेट किया भारत के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह की मंगेतर हैजल कीच ने।
मॉडल कम अभिनेत्री हैजल कीच ने इंस्ट्रागाम पर युवराज सिंह की मम्मी शबनम सिंह के साथ एक फोटो शेयर की और उसके नीचे लिखा कि मेरी नई मम्मी को मदर्स डे की शुभकामनाएं।
Happy mothers day to The new Mom and the old one tinakeech https://t.co/SmQVzHyWn1
— Hazel Keech (@hazelkeech) 8 May 2016
मालूम हो कि जवां दिलों के धड़कन युवराज सिंह ने लाखों-करोड़ो लड़कियों को उस समय झटका दिया था जिस समय उन्होंने ऐलान किया कि वो हैजल कीच से सगाई कर रहे हैं और उसी के साथ शादी करेंगे। हैजल और युवी ने नवंबर, 2015 में बाली में सगाई की थी। इसके बाद युवी ने कहा था कि उन्हें हैजल में अपनी मम्मी शबनम का अक्स दिखता है इसी कारण उन्होंने हैजल को पसंद किया है।