For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज सिंह के लगातार 4 छक्कों के बाद केविन पीटरसन ने की दिल खोलकर तारीफ

नई दिल्लीः युवराज सिंह ने 2007 T20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड पर छह छक्के लगाए थे और तब से जब भी लगातार छक्के लगते हैं तो युवराज सिंह की याद अपने आप आती है। युवराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और उन्होंने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में एक बार फिर से लगातार चार छक्के लगाकर हंगामा मचाया है। इस बार युवराज सिंह ने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ खेलते हुए लगातार 4 छक्के लगाए और पुरानी यादें ताजा हो गई।

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 52 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 236.36 था और उनकी आतिशी बल्लेबाजी की वजह से विपक्षी टीम को 56 रनों की हार का मुंह देखना पड़ा। यह 18वां ओवर था जब 39 साल के बल्लेबाज ने दाएं हाथ के गेंदबाज जेंडर डी ब्रुइन को 4 छक्के लगातार मारे। युवराज सिंह को लेकर इस तरह की यादें हैं कि रायपुर की जनता जैसे इन छक्कों के साथ दीवानी सी हो गई और काफी शोरगुल होने लगा।

युवराज सिंह की बैटिंग को देखने के बाद इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय बैटिंग आइकन की दिल खोलकर तारीफ की है। पीटरसन ने युवराज को एक बेहतरीन बल्लेबाज बताते हुए ट्वीट किया है कि यह उनके द्वारा देखी गई सबसे बेहतरीन पारियों में से एक है। पीटरसन ने आकर कहा कि युवराज सिंह इतनी आसानी से छक्के मारते हैं।

केविन पीटरसन भी बहुत विध्वंसक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने केवल 17 गेंदों पर 42 रनों की पारी बांग्लादेश लीजेंड्स के खिलाफ खेली थी। जबकि इंडियन लीजेंड्स के खिलाफ तो उन्होंने बैटिंग करते हुए और भी अधिक मारकाट मचाई थी इस दौरान उन्होंने 37 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली थी।

इसके अलावा केविन पीटरसन ने इंटरनेशनल करियर में भी काफी शानदार बैटिंग रिकॉर्ड के साथ प्रदर्शन किया है। पीटरसन इंग्लैंड के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे सर्वोच्च रन स्कोरर हैं उन्होंने 140 से ऊपर के स्ट्राइक रेट के साथ 1176 रन बनाए थे। दूसरी और युवराज सिंह ने 28.02 के औसत के साथ अपने T20 इंटरनेशनल करियर में 1177 रन बनाए हैं।

Story first published: Sunday, March 14, 2021, 15:17 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+