IPL 2019 : जब युवराज ने की चहल की धुनाई, तीन गेंदों पर जड़ दिए लगातार 3 छक्के
नई दिल्ली। हथियार छोड़े जा सकते हैं, लेकिन उन्हें चलाना नहीं भूल सकते। यह कहावत 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह के ऊपर एकदम सही बैठती है। वो इसलिए, क्योंकि उन्हें अतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने का माैका तो नहीं मिल रहा पर आईपीएल टूर्नामेंट में उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके अंदर अभी भी क्रिकेट जिंदा है। युवराज ने आईपीएल के सातवें मुकाबले में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेलते हुए धमाकेदार पारी खेली। इस दाैरान उन्होंने तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़ दिए और फिर से साबित कर दिया कि आखिर क्यों दुनिया उन्हें 'सिक्सर किंग' नाम से जानती है।
कर दी चहल की धुनाई
युवराज ने स्पिनर युजवेंद्र चहल की खूब धुनाई की। उन्होंने शायद सोचा नहीं होगा कि अन्य बल्लेबाजों को अपनी उंगली पर नचाने के बाद उन्हें 37 साल युवराज से मार खानी पड़ जाएगी। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि मुंबई के लिए मैच का 14 ओवर चहल फेंकने आए। युवराज ने उनकी पहली ही गेंद पर ओवर डीप मिड विकेट की ओर 80 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद चहल ने विकेट के बीच फेंकने की कोशिश की, जिसे एक बार फिर युवराज ने स्टेट में 6 रनों के लिए भेज दिया। इस छक्के की लंबाई 83 मीटर रही।
6, 6, 6 & Out – Vintage Yuvraj recreates old magic https://t.co/pZcM86RKnn
— rahulsrana (@Rahulsrana007) March 29, 2019
पूरा स्टेडियम युवराज के लगाचार 2 छक्के देखने के बाद खुशी से झूम उठा था। वहीं युवराज भी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ क्रीज पर डटे थे। चहल ने अब तीसरी गेंद बाहर की ओर रखी, लेकिन युवराज ने इसे भी उठाकर लांन्ग आन की ओर 6 रनो के लिए भेज दिया। चाैथी गेंद को भी युवराज ने बाहर भेजने का प्रयास किया लेकिन वह कैच आउट हो गए। ऐसा लग रहा था कि युवराज फिर से लगातार 6 छक्के लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने लगातार 3 छक्के जड़कर भी फैंस का दिल जीत लिया है। युवराज ने 12 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। इससे पहले उन्होंने टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपैटिल्स के खिलाफ 35 गेंदों में शानदार 53 रनों की पारी खेली थी, जिसमें पांच चाैके व तीन छक्के शामिल थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
