VIDEO: डांस करते हुए कुछ इस अंदाज में गले मिले युवराज सिंह और आशीष नेहरा
नई दिल्ली। आईपीएल की इन दिनों धूम मची है। आईपीएल 11 के 49 मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं। सभी टीमें खासा मेहनत कर रही हैं की किसी भी तरीके से प्लेऑफ में जगह बनाई जाए। आईपीएल की सबसे खास बात यही है की मैदान में खिलाड़ी भले ही एक दूसरे को हराने की हर संभव कोशिश करते हों लेकिन मैदान के बाहर इन खिलाड़ियों का याराना भी सिर चढ़ कर बोलता है। ऐसा ही नजारा देखने को मिला युवराज सिंह और आशीष नेहरा के बीच। दरअसल आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों को लंबे अर्से के बाद देखा गया। गौरतलब हो की इस मैच में आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब की टीम को 88 रन पर ढेर कर दिया था। इसके बाद विराट कोहली और पार्थिव पटेल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने पंजाब को 10 विकेट से करारी शिरस्त भी दे दी।
कुछ इस तरह दिखा यारानाः दरअसल युवराज सिंह और आशीष नेहरा आपस में काफी अच्छे दोस्त हैं और साथ में दोनों ने कई वर्षों तक भारत के लिए क्रिकेट खेला है। ऐसे में इस मुकाबले के पहले जब दोनो मैदान में एक बार फिर मिले तो एक अजब ही याराना देखने को मिला।काफी देर तक दोनों मैदान पर बात करते रहे और डांस करते हुए एक दूसरे से गले भी मिले। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल इस सीजन पंजाब की बल्लेबाजी की अगर बात करें तो केएल राहुल के अलावा कोई भी बल्लेबाज उतने शानदार फार्म में नहीं दिखा है। वहीं आरसीबी की टीम एक बार फिर से लय में दिख रही है। गौरतलब हो की दोनो टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने 10 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया था। इसमें विराट कोहली ने शानदार नाबाद 48 तो वहीं पार्थिव पटेल ने 40 रनों की पारी खेली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
