विश्वकप में युवी के आंकड़े उन्हें बनाते हैं टीम इंडिया के लिए काफी अहम
नागपुर। टी-20 विश्वकप की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह को सचिन तेंदुलकर ने अहम कड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवराज सिंह का फुटवर्क बेहतर हुआ है वह बेहतर संकेत है।
#t20 WC2016: जब ढोल की थाप पर थिरकने लगे विराट कोहली, देखें वीडियो..
2007 और 2011 में विश्वकप जीत में युवराज सिंह ने काफी अहम भूमिका निभायी थी। ऐसे में इस बार भी युवराज सिंह पर लोगों की नजरें हैं। एशिया कप में जिस तरह से उन्होंने अपने तेवर दिखाये हैं उसने लोगों की उम्मीद को भी बढ़ा दिया है।

2003 में पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंद पर 50 रन की नाबाद पारी
युवी की इस पारी के बाद भारत को 46वें ओवर में भी मैंच में जीत हासिल हुई थी। इस मैच में तेंदुलकर के 99 रनों की पारी के बाद युवी ने पारी को संभाला था।

2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंद पर 58 रन
युवराज की यह पारी इतिहास के पन्नों में दर्ज है। स्टुवर्ट ब्रॉड के एक ओवर में उन्होने छह छक्के लगाकर रिकॉर्ड कायम किया था इस मैच में न्यूजीलैंड को 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 गेंद पर 70 रन की पारी
इस मैच में युवी की शानदार पारी के बाद भारत 188 रन बनाने में सफल हुआ था जिसके बाद टीम को ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल हुई थी और विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी।

2011 में आयरलैंड के खिलाफ 50 नाबाद रन और 31 रन पर 5 विकेट
इस मैच में युवी ने बैट और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। युवी की गेंदबाजी के चलते आयरलैंड की पूरी टीम 47.5 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गयी थी।

2011 में 51 नाबाद रन और 43 रन पर दो विकेट
युवी का ऑलराउंड प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में जारी था और उनहोंने इस मैच में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। मैंच में भारत को 13 ओवर पहले ही जीत हासिल हो गयी थी।

2011 वेस्टइंडीज के खिलाफ 113 रन और 18 रन पर 2 विकेट
वेस्टइंडीज के खिलाफ युवी की पारी काफी अहम थी। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते युवी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था।

2011 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 65 गेंद पर 57 नाबाद रन
विश्वकप के क्वार्टर फाइनल मैच में युवी ने शानदार पारी खेली थी और सुरेश रैना के साथ मिलकर पारी को संभाला था। ऑस्ट्रेलिया के 261 रन के लक्ष्य को भारत ने आसानी से हासिल किया और फाइनल सेमीफाइनल में पहुंचने में सफलता पायी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications