Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Asia Cup 2018: हार के बाद जब रोने लगे आफताब तो शोएब मलिक ने कुछ इस तरह बढ़ाया हौसला, देखें VIDEO

नई दिल्ली। एशिया कप 2018 में एक से बढ़कर एक शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वहीं इस सीरीज में कुछ ऐसे भी वाकये देखने को मिल रहे हैं जो प्रशंसकों का दिल जीत ले रहे हैं। अभी हाल ही में पाकिस्तान-भारत के मुकाबले में युजी चहल ने उस्मान का फीता बांधकर करोड़ों लोगों का दिल जीता था वहीं अब एक ऐसा औऱ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है। दरअसल शुक्रवार को सुपफोर के दो मुकाबले हुए एक मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी तो दूसरे में पाकिस्तान ने रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को 3 विकेट से मात दी। इस मैच के हीरो रहे अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने आखिरी ओवर में चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। हालांकि इसके अलावा शोएब ने मैदान पर कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-Asia Cup 2018: भारत का राष्ट्रगान गुनगुनाकर पाकिस्तान के फैन ने जीता सभी का दिल, देखें VIDEO

हुआ कुछ ऐसाः दरअसल इस मुकाबले में शोएब मलिक ने अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 51 रनों की पारी खेली, जिसकी मदद से पाकिस्तान ने जीत हासिल की। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे और मलिक ने आफताब आलम की दूसरी गेंद पर छक्का और तीसरी गेंद पर चौका मारकर मैच समाप्त कर दिया। मैच खत्म होते ही आफताब आलम बेहद निराश हो गए और वो मैदान पर ही रोने लगे। अफताब को रोता देख शोएब मलिक खुद उनके पास गए और उनका हौंसला बढ़ाया। वहीं शोएब के साथ हसन अली भी मौजूद थे जो युवा गेंदबाज आफताब को सांत्वना दे रहे थे। विपक्षी टीम के खिलाड़ी को चुप कराते हुए शोएब मलिक की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लोग मलिक के इस रिएक्शन पर कह रहे हैं, 'इसी को देखकर कह सकते हैं कि क्यों क्रिकेट को Gentlemen's Game कहा जाता है।' गौरतलब है कि इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 258 रन का मजबूत लक्ष्य रखा। अफगानिस्तान की ओर से हशमतुल्लाह शाहिदी ने सबसे ज्यादा 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी। बता दें कि अब 23 सितंबर को भारत-पाक की टीम फिर एक बार मैदान में आमने-सामने होंगी।

Story first published: Saturday, September 22, 2018, 15:13 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+