नई दिल्ली। एशिया कप में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने आपस में जमकर मस्ती की। मैच के बाद युवराज सिंह ने शिखर धवन और सुरेश रैना का इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में युवराज सिंह ने खुद ही माइक लेकर रैना और धवन का इंटरव्यू लिया।
Video- जीत के बाद देखिये बस में टीम इंडिया की मस्ती
VIDEO: When @YUVSTRONG12 turned into a reporter and interviewed @SDhawan25 and @ImRaina https://t.co/VyKJNx4tF1
— BCCI (@BCCI) March 7, 2016
इंटरव्यू में धवन ने कहा कि उनकी और कोहली की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। धवन ने अपने मसल्स और मूंछ के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनकी मूंछ हमेशा रहेगी। साथ ही आगामी विश्वकप में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी जतायी।
वहीं रैना ने कहा कि मैं अपनी बल्लेबाजी का इंतजार कर रहा था, लेकिन धोनी ने जबरदस्त फिनिश किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि विश्वकप में वह जरूर अच्छा फिनिश करेंगे। आपको बता दें कि एशिया कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है।