जब एक मशहूर क्रिकेटर ने दूसरे से पूछा, तुम्हारी वाइफ से मेरे बच्चे कैसे हैं?
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज में खेल से ज्यादा स्लेजिंग देखने को मिलती है और शायद यही कारण है कि दुनिया में यही एक मात्र टेस्ट सीरीज है जिसे सबसे ज्यादा देखी जाती है।
क्रिकेट के दीवाने मैदान में हो रही हर स्लेजिंग को बड़ी दिलचस्पी से लेते हैं। मैक्सिबन कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में बेस्ट स्लेजिंग को लेकर एक सर्वे करवाया है। इस सर्वे में ऑस्ट्रेलिया को स्लेजिंग में नंबर वन टीम बताया गया है, वहीं इंग्लैंड क्रिकेट में स्लेजिंग के मामले में दूसरे नंबर पर है।

रोड मार्श की स्लेजिंग है ऑल टाइम बेस्ट
सर्वे में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर रोड मार्श की स्लेजिंग अब-तक की बेस्ट स्लेजिंग बतायी जा रही है। 1986-87 के एशेज सीरीज के दौरान विकेट के पीछे खड़े रोड मार्श ने इंग्लैंड के बैट्समैन इयान बॉथम को कहा था 'तो कैसी हैं तुम्हारी पत्नी और मेरे बच्चे' (‘so how's your wife and my kids)। मार्श की यह लाइन क्रिकेट की ऑल टाइम बेस्ट स्लेजिंग है। मार्श की इस लाइन के बाद बॉथम ने भी रिप्लाय किया था 'पत्नी तो अच्छी हैं लेकिन बच्चे पिछड़ी बुद्धी के हैं'।

ऑरमंड की स्लेजिंग रही दूसरे स्थान पर
सर्वे में इंग्लैंड के जेम्स ऑरमंड ने ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर मार्क वॉ को दिए जवाब को क्रिकेट की दूसरी बेस्ट स्लेजिंग बताया है। 2001 में एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के दौरान जब ऑरमंड रन भागते हुए क्रीज में पहुंचे तो वहां खड़े मार्क वॉ ने कहा 'तुम यंहा क्या कर रहे हो? इंग्लैंड की तरफ से खेलने के लिए यह अच्छा तरीका नहीं है'। मार्क वॉ की इस स्लेजिंग के बाद ऑरमंड के जबरदस्त रिप्लाए ने मार्क वॉ का मुंह बंद कर दिया। ऑरमंड ने कहा था 'हो सकता है लेकिन कम से कम मैं मेरे परिवार का बेस्ट प्लेयर हूं'। उस वक्त स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तानी कर रहे थे।

वॉर्न बनाम क्लीनन की स्लेजिंग रही तीसरे नंबर पर
स्लेजिंग की लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई शेन वॉर्न का नाम न आये, ऐसा हो ही नहीं सकता। मैच में शेन वॉर्न ने दक्षिण अफ्रीकी बैट्समैन डरिल क्लीनन को कहा था 'मैं तुम्हें अपमानित करने के लिए पिछले दो साल से इंतजार कर रहा था'। जिसके बाद क्लीनन ने जवाब दिया 'ऐसा लग रहा है जैसे तुम कोई खाने का इंतजार में थे'।

सर्वे में ये स्लेजिंग भी है यादगार
- एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड) ने टिनो बेस्ट (वेस्टइंडीज) से कहा था - 'खिड़कियों की तरफ देख टिनो' (उसके बाद टिनो बेस्ट अगली गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में बोल्ड हो गए )
- मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया ) ने इड्डो ब्रांड्स (जिंबाब्वे) को कहा था - 'तुम इतने मोटे क्यूं हो'
- डेनिस लिल्ली (ऑस्ट्रेलिया) ने दुनिया के तमाम बैट्समैन को कहा था - 'मुझे पता है तुम लोग इतनी गंदी बैटिंग क्यूं कर रहे हो, तुमने तुम्हारे बैट के अंत में शिट डाल रखी है'।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
