Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तमिल थलाइवास ने गुजरात को हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 34वें मुकाबले में तमिल थलाइवास ने गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 34-28 से हरा दिया है। मैच के हीरो रहे कप्तान अजय ठाकुर जिन्होंने 9 अंक बटोरे, जबकि मोहित छिल्लर ने हाई 5 लगाया। गुजरात की ओर रोहित गुलिया ने 9 अंक अर्जित किए। तमिल की 6 मैचों मे यह तीसरी जीत है और टीम 20 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। तमिल थलाइवाज को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है।

वहीं गुजरात ने अब तक खेले 6 मैचों में तीन मैच जीते हैं, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करते हुए 16 अंक हासिल किया है। गुजरात की टीम 17 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं। पहले हाफ में तमिल थलाइवाज ने 15-10 से बढ़त बनाई। शुरुआत में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने लीड बनाने की कोशिश की, लेकिन तमिल थलाइवाज ने गुजरात को ज्यादा आगे नहीं निकलने दिया। 19 मिनट तक दोनों टीम के बीच अंतर काफी कम था, लेकिन अजय ठाकुर ने ऋतुराज कोरावी और रोहित गुलिया को आखिरी 30 सेकेंड में आउट करते हुए गुजरात को ऑलआउट दिया और बढ़त हासिल की।

मैच के दूसरे हाफ की शुरुआत में गुजरात ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन तमिल थलाइवाज ने अपनी बढ़त को शानदार तरीके से बरकरार रखा। गुजरात के कप्तान सुनील कुमार ने हाई 5 लगाया, जिसके कारण उनकी उम्मीद मैच में बनी रही। मैच के 37वें मिनट में गुजरात ने तमिल को ऑलआउट किया और एक पॉइंट से बढ़त हासिल की। अजय ठाकुर ने 38वें मिनट में शानदार सुपर रेड करते हुए तीन अंक हासिल किए और अपनी टीम को फिर बढ़त दिलाई। अंतिम मिनट में तमिल ने फिर से गुजरात को ऑलआउट कर मैच अपने नाम कर लिया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
तमिल थलाइवाज: रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम :
रेडर : अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर : अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर : पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

Story first published: Saturday, August 10, 2019, 20:59 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+