तो धोनी को अब युवराज अच्छे लगने लगे?

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर क्लीन स्वीप करने वाली टीम इंडिया की हर कोई तारीफ कर रहा है। ये जीत ना केवल टीम के लिए बल्कि कप्तान धोनी के लिए भी मायने रखती है।

कहते हैं ना खुदा हुस्न देता है तो नजाकत आ ही जाती है..ठीक उसी तरह से धोनी के साथ भी हुआ है। जो कप्तान वनडे सीरीज हारने के बाद मीडिया के सवालों के सामने काफी हताश नजर आ रहा था वो टी 20 सीरीज की जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज दिखायी दिया यही नहीं धोनी के बयान भी अब उन्हें काफी अलग तरह से पेश कर रहे हैं।

धोनी ने युवराज की जमकर की तारीफ

जीत के बाद धोनी ने जमकर युवराज सिंह की तारीफ की उन्होंने कहा कि युवराज पांच नंबर पर भी जाकर बैटिंग कर सकते हैं। उन पर तब प्रेशर कम रहेगा, ये मुझे अब सही कांबिनेशन दिख रहा है। रैना और युवी ने जिस तरह से प्रेशर में बैटिंग की उसकी जितनी तारीफ की जाये वो कम है। युवी तो गजब के प्लेयर हैं ही ये एक बार फिर से उन्होंने साबित किया है। टी-20 के लिहाज से यह बैलेंस्ड टीम है। इंडियन सब-कॉन्टिनेंट की कंडीशंस को देखते हुए एक-दो बदलाव किए जा सकते हैं। लेकिन वर्ल्ड कप लिए करीब-करीब यही टीम रहेगी।

बोले माही..युवी तो गजब के प्लेयर हैं

मालूम हो कि लंबे अरसे बाद युवराज सिंह की टीम इंडिया में वापसी हुई है, उनका सेलेक्शन ना होने के पीछे अक्सर कहा जाता था कि धोनी नहीं चाहते कि युवी को टीम में जगह मिले। इस बात तब ज्यादा जोर मिला जब युवी के पिता योगराज सिंह ने धोनी को इस बात के लिए दोषी ठहरा दिया फिलहाल मौजूदा हालात तो कह रहे हैं कि धोनी और युवी के बीच सब कुछ आल इज वेल ही है..क्यों आप क्या कहते हैं?

Story first published: Monday, February 1, 2016, 11:24 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+