Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आप आन्ट्रप्रनर है, तो लीजिए युवराज सिंह से पैसा

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) क्या आपके दिमाग में कोई बिजनेस करने का बढ़िया सा आइडिया है? क्या आप अपने सपने को पैसे की कमी के कारण बढ़ा नहीं पा रहे? अगर ये बात है तो घबराइये मत। आपको आपके सपनों को साकार करने के लिए युवराज सिंह मदद देने के लिए तैयार बैठे हैं।

यूविकेन नाम से वैंचर फंड

भारत के सुपर स्टाऱ क्रिकेटर युवराज सिंह ने 50 करोड़ रुपये की राशि से यूविकेन नाम से एक वैंचर फंड शुरू किया है। इससे आप तीन से पांच सालों तक के लिए मदद ले सकते हैं।

बेहतरीन आइडिया

जानकारों का कहना है कि युवी उन आन्ट्रप्रनर बनने की चाहत रखने वालों को पैसा देने के लिए तैयार है,जिनके पास ट्रेवल,खेल के सामान,ई-कामर्स, हेल्थ केयर जैसे क्षेत्रों में कुछ कर गुजरने के लिए बेहतरीन आडिया है।

आईपीएल में जलवा

पंजाब और भारत के अलावा आईपीएल में अलग-अलग टीमों से खेलते रहे युवराज सिंह को टीम इंडिया में भले जगह नहीं मिली हो, लेकिन आईपीएल में उनके बहुत से चाहने वाले है। इस आईपीएल की नीलामी में वह सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर बिके।

दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज के लिए 16 करोड़ रुपये की बोली लगाई। पिछले सीजन में भी युवराज आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए थे। वे तब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में थे। युवराज को 14 करोड़ रुपये देकर खरीदा था बैंगलोर की टीम ने।

मां और भाई देखेंगे

बता दें कि इस साल युवराज का बेस प्राइस इस बार महज 2 करोड़ रुपये था।दिल्ली ने 16 करोड़ रुपये में युवराज को अपनी टीम में शामिल किया। राजधानी के करीब गुड़गांव में रहने वाले युवराज के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उनके वैंचर को उनकी मां और भाई भी देखेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+