विश्वकप 2015 की टीम में शामिल हो सकते हैं 2011 वर्ल्डकप के हीरो युवराज सिंह
मुंबई। युवराज सिंह के चाहने वालों के लिए एक खुश होने वाली खबर आ रही है, सूत्रों के हिसाब से साल 2011 के मैन ऑफ टू्र्नामेंट युवराज सिंह को साल 2015 के वर्ल्ड कप में जगह मिल सकती है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणजी मैचों में लगातार सेंचुरी मारने वाले युवराज सिंह के बारे में बीसीसीआई फिर से सोच रहा है।
अनुमान है कि युवी के शानदार खेल और रविंद्र जडेजा की चोट की वजह से युवराज सिंह को वापस टीम इंडिया में जगह मिल सकती है। मालूम हो कि आईसीसी के नियम के तहत अगर कोई खिलाड़ी विश्वकप की टॉप 30 की संभावित टीम में से एक नहीं है लेकिन फाइनल टीम के सेलेक्शन के पहले अगर उसके देश का क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उसे टीम में शामिल करता है तो उसे फाइनल टीम में जगह मिल सकती है।
युवराज सिंह ने रणजी मैचों में लगातार तीन शतक मारे
इसलिए ऐसा संभव हो सकता है कि युवराज सिंह को टीम में जगह मिल जाये क्योंकि रविंद्र जडेजा की चोट काफी गंभीर है जिसकी गंभीरता फाइनल मेडिकल टेस्ट के बाद ही उनका टीम में खेलना तय होगा। मालूम हो कि जडेजा को कंधे में चोट लगी है और इसी वजह से वह आस्ट्रेलिया से वापस भारत आ गये हैं। उनके कंधे की चोट को ठीक होने से 6 से 8 हफ्ते लग सकते हैं।
कहा जा रहा है कि लेकिन इससे पहले ही टीम का चयन हो जायेगा और ऐसे में युवराज सिंह को मौका मिल सकता है क्योंकि युवी ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो जडेजा की जगह ले सकते हैं। मालूम हो कि विश्वकप 2015 अगले महीने यानी कि 14 फरवरी से शुरू होने जा रहा है और फाइनल टीम 15 जनवरी को चुनी जायेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
