वीनस विलियम्स को बताया 'गुरिल्ला', ईएसपीएन ने कमेंटेटर को नौकरी से निकाला
मेलबोर्न। एक अमेरिकी कॉमेंटेटर को जोश में होश गंवाने की बड़ी सजा अपनी नौकरी को गंवाकर भुगतनी पड़ी है। इस अमेरिकी कॉमेंटेटर का नाम है डग एडलेर, जिन्हें कि ईएसपीएन चैनल ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
वीनस विलियम्स की तुलना 'गुरिल्ला' से की
इन जनाब ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में वीनस विलियम्स की तुलना 'गुरिल्ला' से की थी। चैनल ने साफ कहा कि एडलेर को शब्दों के चयन में सावधानी बरतनी चाहिये थी, उन्हें ये पता होना चाहिए कि वो क्या कह रहे हैं और उनकी बातों का क्या अर्थ निकल रहा है। हालांकि एडलेर ने कहा कि उन्होंने माफी मांग ली लेकिन फिर भी चैनल ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई ओपन की कमेंट्री टीम से हटा दिया है।
एडलर ने मांगी माफी लेकिन लोग माफ करने को तैयार नहीं
गौरतलब है कि यह विवादास्पद टिप्पणी ईएसपीएन के डग एडलर ने उस समय की थी जब वीनस विलियम्स ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर के मुकाबले में स्टेफनी वोएगेले के खिलाफ खेल रही थी। एडलेर ने कहा था कि स्टेफनी पर वीनस हावी हो गई है। आप देख सकते हैं वीनस अंदर की ओर आती हैं और गोरिल्ला प्रभाव शुरू हो जाता है, ये सच में गोरिल्ला इफेक्ट है।
सोशल मीडिया पर बवाल
इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर चैनल और एडलेर दोनों की जमकर आलोचना हो रही थी, विवाद बढ़ते देख ईएसपीएन ने कमेंटेटर डग एडलेर को बाहर कर दिया लेकिन अभी भी लोग सोशल प्लेटफार्म पर एडलेर के खिलाफ बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांलि वीनस की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
