
14 सदस्यीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए 14 सदस्यीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम की घोषणा की है। युवराज सिंह को इस टीम में भी जगह नहीं मिली है। इससे साफ होता है कि युवराज अब देश के शीर्ष 74 क्रिकेटरों में शामिल नहीं हैं।

दिलीप ट्रॉफी
यहां आपको बताते चले कि श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके लौटी टीम में सेलेक्टर्स कोई बदलाव नहीं चाहते हैं और वहीं दूसरी ओर 45 क्रिकेटर इस समय चल रही दिलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं।

शीर्ष 60 क्रिकेटर
श्रीलंका गए 15 और दिलीप ट्रॉफी खेल रहे 45 क्रिकेटर मिलकर देश के शीर्ष 60 क्रिकेटर होते हैं। जिसमें युवी के ही साथी लेकिन नेशनल टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना खेल रहे हैं।

बीसीसीआई
इनके अलावा बीसीसीआई ने जो नई 14 सदस्यीय बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन टीम का ऐलान किया, उसमें भी युवी को जगह नहीं मिली है। हालांकि घरेलू क्रिकेट में युवराज का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है और इसी कारण विराट कोहली के कैप्टन बनते ही उनकी टीम में वापसी हुई थी।

वो टीम से बाहर हैं...
और उन्होंने अपनी वापसी को सही ठहराते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 150 रनों की यादगार पारी खेली थी। हालांकि, इसके बाद वह आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज दौरे पर गए लेकिन वहां पर उनका प्रदर्शन औसत ही रहा, जिसके बाद वो टीम से बाहर हैं।


Click it and Unblock the Notifications