For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कनाडा टी20 लीग के पहले ही मैच में अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए युवराज, VIDEO वायरल

नई दिल्ली: युवराज सिंह ने जब विश्व कप के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी तब यह तय माना जा रहा था कि युवी में अभी कुछ साल का क्रिकेट और बाकी है। युवराज ने इसी बीच दुनिया की विभिन्न टी-20 लीगों में खेलने के प्रति भी दिलचस्पी दिखाई थी। युवराज और भारतीय क्रिकेट के उन फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। 25 जुलाई के दिन गुरुवार को युवराज ने कनाडा की टी20 लीग में टोरेंटो नेशनल्स टीम का नेतृत्व किया। टोरंटो नेशनल्स ने यह मैच वैनकुअर नाइट्स के खिलाफ खेला जिसकी कप्तानी दिग्गज कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल कर रहे थे। ये युवराज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद पहला मैच था। ये मैच युवराज की मैदान पर वापसी के अलावा एक अजीबोगरीब आउट के चलते चर्चा में आ गया है। खास बात यह है कि यहां आउट होने वाले बल्लेबाज भी युवराज ही थे।

बिना आउट हुए ही चलते बने युवराज

बिना आउट हुए ही चलते बने युवराज

इस मैच का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा, जिसमे युवराज होकर पवेलियन लौट रहे हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि वह तो दरअसल आउट ही नहीं थे। यह मामला टोरंटो नेशनल्स टीम की बल्लेबाजी के समय तब का है जब रिजवान चीमा की गेंद पर युवी को विकेटकीपर टॉबियास वीजी ने स्टंप आउट किया। यह स्टंप भी काफी दिलचस्प था जिसमें गेंद खुद ही विकेटकीपर के दस्तानों से टकराकर वापस विकेट पर आकर गिर गई थी। जब इसका वीडियो दिखाया गया तो पता चला कि ना केवल युवराज चीमा की गेंद पर चूके बल्कि विकेटकीपर वीजी भी चूक गए। गेंद उनके दस्ताने से लगकर वापस स्टंप पर लग गई लेकिन तब तक युवराज क्रीज पर ही थे।

खेल के मैदान में हुआ बड़ा हादसा, सिर पर गेंद लगने से क्रिकेटर की खोपड़ी में हुआ फ्रैक्चर

युवराज के अजीबोगरीब आउट का VIDEO-

हालांकि युवराज शॉट खेलने के मोमेंटम में बाद में क्रीज से बाहर आ गए थे। तब तक युवराज को लगा कि वह स्टंप हो चुके हैं और उन्होंने अंपायर के इशारे का इंतजार किए बिना ही क्रीज छोड़ दी। बाद में कई रिप्ले में साफ था कि गेंद जब स्टंप्स पर लगी थी, तब युवी क्रीज के अंदर ही थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। युवी का पारी कुछ खास नहीं रही और वे 27 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक भी चौका या छक्का नहीं लगाया। युवराज सिंह ने हाल ही में 10 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कहा था, ऐसे में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद हर कोई कर रहे थे, लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हो सका। इस मुकाबले में ना केवल युवराज फ्लॉप रहे बल्कि उनकी टीम को भी क्रिस गेल की टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

धोनी को क्रिकेट की 'गंदगी' कहने वाले योगराज ने अब खुद को बताया माही का फैन

गेल बनाम युवराज में यूनिवर्सल बॉस के हाथ लगी बाजी

गेल बनाम युवराज में यूनिवर्सल बॉस के हाथ लगी बाजी

टोरंटो नैशनल्स ने टॉस हारकर 20 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाए। रॉड्रिगो थॉमस और हेनरिक क्लासेन ने 41-41 रनों की पारी खेली। अंत में कीरन पोलार्ड ने भी 13 गेंद पर नॉटआउट 30 रन बनाए। इसके बाद वैनकुअर नाइट्स ने 17.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। नाइट्स की ओर से चाडविक वॉल्टन ने 59 और रैसी वन डर डसन ने 65 रन बनाए। दोनों ही नॉटआउट लौटे। चाडविक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई से विदेशी टी20 लीगों में खेलने की अनुमति मांगी थी। इसी बीच युवराज की कनाडा में बोली लगी। युवराज को कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग (जी टी20) में खेलने की इजाजत मिल गई थी। उनको जी टी20 की दूसरी नीलामी में टोरंटो नेशनल्स टीम ने खरीदा था।

Story first published: Friday, July 26, 2019, 15:46 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+