मुंबई। टी-20 विश्वकप में सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। युवराज सिंह को टखने में चोट की वजह से विश्वकप से बाहर होना पड़ा है। बीसीसीआई ने आखिरकार सभी अटकलों को खत्म करते हुए साफ कर दिया है कि युवराज सिंह की जगह टीम में मनीष पांडे को शामिल किया गया है।
टी-20 विश्वकप के 6 शर्मनाक रिकॉर्ड
टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री ने कहा कि युवराज सिंह की कमी खलेगी। वह अहम खिलाड़ी थे, उनकी जगह पर मनीष पांडे ने कल ही टीम में शामिल हुए हैं। ऐसे में नेट्स और कल के हालात को देखते हुए इस बात का फैसला लिया जाएगा कि कल टीम में कौन युवी की जगह लेगा। रवि शास्त्री ने कहा कि सेमीफाइनल मुकाबले में टीम के गेंदबाज क्रिस गेल पर लगाम पाने की पूरी कोशिश करेगी।
News Alert - @im_manishpandey replaces Yuvraj in #Ind squad for the ICC #WT20 pic.twitter.com/bYedWcrEsC
— BCCI (@BCCI) March 30, 2016
युवराज सिंह के टखने में खिंचाव के चलते उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले में युवराज सिंह के टखने में खिंचाव आ गया था जिसके चलते उन्हें काफी मुश्किल उठानी पड़ी थी। युवराज की जगह टीम में शामिल होने वाले मनीष पांडे आईपीएल में बेहतर खेल के लिए जाने जाते हैं। वह लंबे शॉट खेलने में माहिर हैं। टीम इंडिया के लिए भी मनीष पांडे ने अहम विजयी पारी खेली है।