For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राहुल ने कोहली संग डाली सेल्‍फी, युवी ने ली चुटकी तो मिला दिलचस्प जवाब

नई दिल्ली। क्रिकेटर युवराज सिंह अपने मजेदार ट्वीट और मजाकिया कमेंट के लिए लोगों के बीच में काफी मशहूर हैं लेकिन कभी-कभी उन्हें करारा जवाब भी मिल जाता है और इस बार उनके मजाकिया नहले पर दहला मारा है क्रिकेटर के एल राहुल ने।

दरअसल श्रीलंका को पहले टेस्ट में हराने के बाद कप्तान विराट कोहली ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वो स्विमिंग पूल में केएल राहुल और हार्दिक पांड्या संग नजर आ रहे थे।

केएल राहुल

केएल राहुल

उन तस्वीरों को केएल राहुल ने री-ट्विट किया था, उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया था कि जब आपका कप्तान सेल्फी के लिए बोले और आप बिना कुछ कहे पाउट बना लो।

युवराज सिंह मचल उठे

बस इन्हीं तस्वीरों को देखकर युवराज सिंह मचल उठे और उन्होंने ट्विटर पर चुटकी ले ली। युवी ने ट्वीट किया मतलब कि तुम कहना चाहते हो कि जब तुम्हारा कप्तान तुमसे सेल्फी लेने के लिए कहेगा तो पोज़ देने के अलावा तुम्हारे पास कोई विकल्प नहीं है। सहमत हूं कि जो कप्तान बोलता है वो करना पड़ता है।

राहुल ने दिया दिलचस्प जवाब

लेकिन इसके बाद केएल राहुल ने युवराज सिंह को जो रिप्लाई किया वो और भी मजेदार था, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा हां, पाजी बिलकुल, दरअसल कोई भी सेल्फी के लिए कहता है तो मैं तैयार रहता हूं।

304 रनों से करारी शिकस्त

मालूम हो कि शनिवार को गॉल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को चौथे दिन ही 304 रनों से करारी शिकस्त दी थी। भारत ने मेजबान टीम के सामने चौथी पारी में 550 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे श्रीलंका की टीम हासिल नहीं कर पाई और चौथे दिन 245 रनों पर ढेर हो गई।

राहुल को था फीवर

राहुल को था फीवर

भारत ने शिखर धवन (190), चेतेश्वर पुजारा (153), अजिंक्य रहाणे (57), हार्दिक पांड्या (50) की बेहतरीन पारियों के दम पर अपनी पहली पारी में 600 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 291 रनों पर सिमट गई थी। भारत ने पहली पारी के आधार पर 498 रनों की बढ़त ले ली थी। इस टेस्ट मैच में राहुल फीवर होने की वजह से खेल नहीं पाए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+