विश्व कप से पहले विराट ने शेयर की अपनी फोटो, युवराज सिंह ने उड़ाई जमकर खिल्ली
नई दिल्ली। विश्व कप से शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी कुछ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। रोहित शर्मा की अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताते हुए तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की छुट्टियां बिताते हुए फोटो वायरल हो रही है। मजेदार बात यह है कि इस फोटो पर युवराज सिंह ने कोहली की टांग खिंचाई करने वाला रिप्लाई किया है।
|
अनुष्का के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं कोहली
विराट कोहली इस अपनी सिनेतारिका पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। कुछ ही दिनों में विश्व कप शुरू हो जाएगा और ऐसे में कोहली के पास अपने परिवार को देने के लिए बहुत कम ही समय बचा हुआ है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है और अपने फॉलोअर्स से पूछा है, 'दोस्तों क्या आप बता सकते हो कि ये कौन सा शहर है?'

युवराज ने उड़ाया कोहली का मजाक-
ऐसे में युवराज सिंह मस्ती करने से खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कोहली के इस सवाल पर मजेदार कमेंट कर दिया। युवराज ने शहर के नाम का जवाब देते हुए कहा- कोटकापुरा लग रहा है। हरभजन तुम्हारा क्या ख्याल है? आपको बता दें कि भारतीय टीम इस समय विश्व कप के लिए इंग्लैंड जाने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट चुकी है। भारत को 22 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना होना है।

छुट्टियों के बाद महामुकाबलों की तैयारी-
वन क्रिकेट का विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू हो रहा है। टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला साउथहैंप्टन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। युवराज सिंह और हरभजन सिंह इस बार के आईपीएल सीजन में क्रमशः मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए दिखाई दिए थे। इन दोनों ही अनुभवी खिलाड़ियों को विश्व कप की टीम में जगह नहीं मिली है। भारत को अपना पहला लीग मैच खेलने से पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ वार्म-अप मैच भी खेलने हैं।
हम धोनी को 'आतंकवादी' कहकर बुलाते थे, किसने किया यह बड़ा खुलासा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
