Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवी ने खोला राज...कब, कैसे और कहां... हैजल को दिया दिल

नई दिल्ली। टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह की लाइफ में हैजल कीच, कब, कैसे और किस तरह से आयीं , ये बात उनके फैंस ना जाने कब से जानने को बेकरार हैं लेकिन उनकी ये बेकरारी अब खत्म हो जायेगी क्योंकि युवी ने अपने और हैजल से जुड़े हर राज से पर्दा उठा दिया है।

दरअसल युवराज सिंह अपनी मंगेतर हैजल के साथ सोनी टीवी के मशहूर सीरयल 'कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे जहां उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ी हर बात शेयर की। टीम इंडिया के मिस्टर रोमियो कहे जाने वाले युवराज सिंह ने कहा कि उन्हें हैजल को अपने दिल की बात बताने में पूरे तीन साल लग गए। हैजल ने उन्हें अपनी पीछे काफी दौड़ाया।

उनकी और हैजल की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी और पहली मुलाकात में ही हैजल उनके दिल में बस गई थीं। युवी ने बताया कि उनकी होने वाली जीवन संगिनी को क्रिकेट में कोई रूचि नहीं है और ना ही उन्हें ये पता है कि मैंने कितने और किस देश के खिलाफ रिकार्ड बनाए हैं और शायद उनकी यही मासूमियत ही उनके दिल को अच्छी लगी थी और वो हैजल को चाहने लगे।

महेश भट्ट: कभी बेटे के जुड़े थे आतंकी हेडली से रिश्ते...

जब कपिल ने उनसे पूछा कि आपने अपनी शादी को इतना रहस्यमय क्यों बना रखा है तो इस पर युवी ने कहा मुझे डर है कि मेरी शादी में कहीं इतने ज्यादा लोग ना आ जायें कि मुझे ही एंट्री ना मिले इसलिए मैं अपनी शादी को राज रखना चाहता हूं, इतना कहने के बाद वो खुद ही जोर-जोर से हंसने लगे। आपको बता दें कि युवराज सिंह वाला एपीसोड इस हफ्ते सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+