IPL Aution 2019: जानिए युवराज सिंह समेत किन खिलाड़ियों पर नहीं लगी बोली
नई दिल्ली। आईपीएल 2019 के लिए लगाई जाने वाली नीलामी में सबकी नजरें भारतीय क्रिकेट के हीरो युवराज सिंह पर टिकी थी। अपनी-अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए 18 दिसंबर को आईपीएल की सभी आठ टीमें जयपुर में नीलामी में हिस्सा ले रही हैं। इस नीलामी की शुरुआत में ही युवराज सिंह को लेकर बहुत बड़ी खबर आ गई है।
जी हां, टीम इंडिया के वर्ल्ड कप हीरो को ऑक्शन के पहले राउंड में कोई भी खरीददार नहीं मिला है। जबकी उन्होंने इस सीज़न के लिए अपना बेस प्राइस घटाकर 1 करोड़ कर लिया था। उनको लेने के लिए किसी भी टीम ने पहले सेट में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। जबकी निकोलस पूरन (4.2 करोड़), कारलोस ब्रेथवेट (5 करोड़) शिमरॉन हेटमेयर (4.2 करोड़) में बिके। वहीं, युवराज सिंह को कोई खरीददार नहीं मिला है
युवराज सिंह को पिछले सीजन किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने खरीदा था, लेकिन इस सीजन में उन्होंने युवराज को रिलीज कर दिया था। बता दें कि जब युवराज फार्म में थे तो उनके लिए 16 करोड़ की बोली लगी थी। पिछले सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 2 करोड़ के आधार मूल्य के साथ टीम में शामिल किया था। युवराज हालांकि अपने चयन के साथ न्याय नहीं कर सके थे और उन्होंने 8 मैचों में केवल 65 रन बनाए।
युवराज के अलावा अभी तक जिन खिलाड़ियों पर कोई बोली नहीं लगी है, उनकी सूची-
मनोज तिवारी, चेतेश्वर पुजारा, क्रिस जार्डन, ब्रैंडन मैक्कुलम, क्रिस वोक्स, मार्टिन गुप्टिल, एलेक्स हेल्स, नमन ओझा, राहुल शर्मा, एडम जम्पा, फवाद अहमद
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
