शोएब अख्तर की 'शराफत' पर युवराज सिंह ने किया पलटवार, दिया ऐसा जवाब
नई दिल्ली: इंग्लैंड-आस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच ड्रा हुआ लेकिन इसका अंतिम दिन बेहद दर्द भरा रहा। महान बल्लेबाज स्टीव स्मिथ जब 80 रनों पर खेल रहे थे तभी जोफ्रा आर्चर की 148.7 Kmph की रफ्तार से आई बाउंसर उनके गले पर लग गई। गेंद गले पर लगते ही स्मिथ नीचे गिर गए। मैच देख रहे दर्शकों की सांसे थम गई। डर था कि कहीं बड़ा हादसा ना हो जाए, लेकिन शुक्र था कि स्मिथ थोड़ी देर बाद उठ पड़े, लेकिन जब वो नीचे गिरे थे तो उधर आर्चर हंस दिखे। उनके इस व्यवहार की हर कोई आलोचना करने लगा। इस बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ट्वीट कर आर्चर की क्लास लगाई।

शोएब ने लगाई थी आर्चर को फटकार
अख्तर ने एक गेंदबाज होने के नाते आर्चर को उनके कुछ फर्ज याद दिलाने की कोशिश की जिस पर भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने अख्तर को ट्रोल किया है। दरअसल अख्तर ने आर्चर के लिए ट्वीट करते हुए कहा, ‘बाउंसर खेल का हिस्सा है, लेकिन जब भी गेंद बल्लेबाज के सिर पर लगती है और वह नीचे गिर जाता है तो यह शिष्टाचार है कि गेंदबाज उसका हालचाल पूछे। यह आर्चर ने अच्छा नहीं किया कि जब स्मिथ दर्द से कराह रहे थे तब वह वहां से चला गया। मैंने हमेशा सबसे पहले बल्लेबाज तक पहुंचता था।'

युवराज सिंह ने किया अख्तर पर पलटवार-
इसी बात पर युवराज सिंह ने अख्तर को ट्रोल किया है। युवराज ने अख्तर के ट्विट का जवाब देते हुए कहा- 'हां, आप बल्लेबाज का हाल पूछते थे। लेकिन आपके वास्ताविक शब्द होते थे कि उम्मीद है, आप ठीक होंगे क्योंकि कुछ और बाउंसर आने वाले हैं।' बता दें कि युवराज और अख्तर एक साथ क्रिकेट खेल चुके हैं और दोनों के बीच में अच्छी दोस्ती भी है। हालांकि क्रिकेट के मैदान पर दोनों हमेशा एक प्रतिद्वंदी के रूप में नजर आए थे। हाल ही में जब युवराज ने संन्यास लिया था तब उन्होंने माना था कि उनको अख्तर का सामना करना हमेशा मुश्किल भरा लगा।
अनुष्का शर्मा ने बिकिनी में शेयर की तस्वीर तो कोहली ने तुरंत किया ऐसा कमेंट

खास रहा ये एशेज टेस्ट
मालूम हो कि स्टीव स्मिथ पहली पारी में 92 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में बैटिंग करने नहीं उतरे थे और उनकी जगह पर स्थानापन्न बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने को मैदान पर उतारा गया था। लाबुशाने की एंट्री एक नियमित खिलाड़ी के तौर पर हुई थी, उन्होंने स्मिथ की जगह पर बैटिंग की और अर्धशतक भी जमाया। इसके साथ ही वह टेस्ट इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिनको बीच टेस्ट मैच में बैटिंग करने का मौका मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
