For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'चैंपियन' युवराज सिंह को ट्विटर ने दी भावुक विदाई, देश विदेश से आई संदेशों की बाढ़

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के एक युग के हीरो रहे सुपरस्टार युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। विश्व कप 2019 में चयन ना होने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा था कि युवराज अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर जल्द ही कोई फैसला लेंगे। लेकिन वे विश्व कप के बीच में संन्यास का फैसला कर देंगे ऐसा अनुमान शायद की किसी ने किया होगा। युवराज एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो क्रिकेट फैंस की दीवारों पर पोस्टरों के साथ दिलों में भी बसते हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बिरादरी में युवराज के स्टारडम को आज भी कोई नकार नहीं सका है। बेशुमार प्रतिभा के धनी इस बल्लेबाज के संन्यास की खबर सुनकर ट्विटर भाव-विभोर हो गया है।

साल 2000 में केन्या के खिलाफ पदार्पण करने वाले युवराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोकी गई अपनी शानदार हॉफ सेंचुरी से चर्चा में आए थे। वहीं, 2007 के टी-20 विश्व कप में स्टुअर्ट बोर्ड के एक ही ओवर में 6 छक्के जड़कर उनको सिक्सर किंग की उपाधि मिली थी। युवराज ने अपना असली कमाल साल 2011 के विश्व कप में दिखाया जिसमे उन्होंने 90.50 के औसत से 362 रन बनाने के अलावा 15 विकेट भी लिए थे। ऐसे बड़े खिलाड़ी की विदाई ने उनके साथी खिलाड़ियों को भी भावुक कर दिया है।

ट्वीटर ने युवराज के संन्यास की खबरों पर कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया दी है-

युवराज के दौर के साथी रहे सुरेश रैना लिखते हैं- 'एक युग का अंत। युवी पा आपकी बल्लेबाजी क्षमता, शानदार छक्के, जबरदस्त कैच और जो समय हमने साथ में बिताया वो कई सालों तक मिस किया जाएगा।'

युवराज की तरह ही बाए हाथ के बल्लेबाज रह चुके गंभीर लिखते हैं- 'प्रिंस युवराज को बेहतरीन करियर के लिए बधाई। आप भारत के सफेद गेंद से खेलने वाले खिलाड़ियों में बेस्ट थे। बीसीसीआई को आपके सम्मान में नंबर 12 की जर्सी को रिटायर कर देना चाहिए।'

वीरेंद्र सहवाग ने युवराज के लिए लिखा है- 'खिलाड़ी आते-जाते रहेंगे लेकिन युवराज जैसे खिलाड़ी बिरले ही होते हैं। बहुत मुश्किल दौर से गुजरकर भी उन्होंने बीमारी को मात दी, गेंदबाजो को भी मात दी और दिलों को जीत लिया।'

युवराज के क्रिकेट के कई साल साथ बिताने वाले वीवीएस लक्ष्मण ने लिखते हैं- 'आपके साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। आपको खेल के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में याद रखा जाएगा। आप हमारे लिए एक अपनी प्रतिबद्धता, खेल के प्रति जुनून और प्यार के कारण प्रेरणा रहे हैं।'

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी युवराज की तारीफ में कहा है कि उनका करियर उतार-चढ़ाव के दौरे के बीच शानदार रहा।

वहीं, टीम इंडिया के टेस्ट विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने भी इस क्षण को एक युग का अंत करार दिया है। उन्होंने कहा है कि युवराज की क्रिकेट यात्रा कई लोगों को प्रेरित करेगी।

नेटवेस्ट ट्रॉफी से युवराज के साथ जुगलबंदी बनाने वाले मौहम्मद कैफ ने लिखा है- 'खेल के इतिहास के सबसे महान मैच विनर्स में से एक, एक योद्धा जो करियर में अनेको मुश्किलों से गुजरकर भी हर बार विजेता बनकर उभरा।'

आकाश चोपड़ा ने भी युवराज को सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली भारतीय बल्लेबाजों में एक बताया है-

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आर पी सिंह ने भी युवराज को बधाई दी-

मनोज तिवारी ने लिखा- युवराज पा, आपके संन्यास की खबर सुनने के बाद मेरी धड़कन कुछ पलों के लिए रुक गई। काश आपको अपने करियर के अंतिम पड़ाव में बेहतर सम्मान के साथ विदाई मिलती।'

भारत के पूर्व बाए हाथ के स्पिनर ने प्रज्ञान ओझा ने भी युवराज को बधाई दी-

इसके अलावा बीसीसीआई और आईपीएल के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला भी युवराज को बधाई देते हुए दिखे-

ट्वीटर पर अन्य प्रतिक्रियाएं आप यहां पर देख सकते हैं-

Story first published: Monday, June 10, 2019, 19:04 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+