I will take a call when that year is over. Everybody has to take a decision after a while. I have been playing international cricket since 2000, it has been almost 17-18 years on and off. So, I will definitely take a call after 2019: Yuvraj Singh pic.twitter.com/yzA2K06xOx
— ANI (@ANI) April 23, 2018
36 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा कि मैं 2019 तक खेलने के बारे में सोच रहा हूं। उन्होंने कहा कि मुझे चाहे किसी भी तरह का क्रिकेट खेलने का मौका मिले लेकिन मैं अपने करियर का फैसला 2019 के विश्वकप के बाद कर लूंगा। यूवी ने कहा कि वो भारतीय टीम के लिए करीब 18 वर्ष से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी एक समय पर अपने करियर के लिए यह एक अहम फैसला लेता ही है, ऐसे में मुझे भी यह फैसला लेना है। आईपीएल 11 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे युवराज ने बताया कि उनकी टीम का लक्ष्य सेमीफाइनल तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि हम अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहेंगे ऐसा मेरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से पंजाब एक शानदार टीम है, हमारे पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों बेहतरीन है।