For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज के 6 छक्कों पर कुछ ऐसा था ब्रॉड के पिता का रिएक्शन, कहा- खत्म कर दिया करियर

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह इन दिनों संन्यास के बाद का वक्त मजे के साथ बिता रहे हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और पुराने किस्सों को याद कर रहे हैं। युवराज सिंह ने हाल ही में टी-20 विश्व कप 2007 के उस मौके को याद किया जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का कारनामा किया। युवराज सिंंह ने बताया कि जब उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर 6 छक्के लगाये तो कैसे उनके पिता क्रिस बॉड ने उनके पास आकर कहा था कि उन्होंने उनके बेटे का करियर खत्म कर दिया है।

और पढ़ें: सकलैन मुश्ताक ने बताया किन 2 भारतीय गेंदबाजों के साथ हो रही है नाइंसाफी

युवराज ने इस बारे मे बात करते हुए बताया कि उन्होंने इस मौके पर दिमित्री मास्करेनस के 5 छक्कों को याद किया था जो उन्होंने युवी की गेंद पर लगाये थे।

युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता के बारे में बात करते हुए कहा,' मैच के अगले दिन क्रिस ब्रॉड मेरे पास आये थे और उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी वजह से उनके बेटे का करियर लगभग खत्म हो गया था। अब आपको उसके लिये टी शर्ट पर ऑटोग्रॉफ देना होगा।'

युवराज ने बताया कि इस मैच मे क्रिस ब्रॉड रेफरी थे। मैंने उनकी लायी हुई टी शर्ट पर ऑटोग्रॉफ दिया और साथ ही एक संदेश लिखा कि मुझे आपका दर्द पता है।

और पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि सौरव गांगुली से बेहतर कप्तान हैं एमएस धोनी

उन्होंने कहा,'मैंने उन्हें अपनी जर्सी दी और स्टुअर्ट के लिए एक संदेश लिखा कि मुझे पांच छक्के पड़े थे इसलिए मुझे पता है कि कैसा महसूस होता है। इंग्लैंड के साथ भविष्य के क्रिकेट के लिए शुभकामनाएं।'

युवराज सिंह ने बीबीसी के पोडकास्ट में बात करते हुए बताया कि उस मैच में उनके और फ्लिंटॉफ के साथ क्या हुआ था।

और पढ़ें: 4 महीने आगे खिसकाया जा सकता है विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप, ICC कर सकता है बदलाव

उन्होंने कहा,'फ्रैडी (फ्लिंटॉप) तो फ्रैडी है। उन्होंने मुझसे कुछ कहा और मैंने पलट कर कुछ कहा। मैं खुश था कि मैंने छह छक्के लगाए क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में कुछ दिनों पहले मुझे मास्करेनस ने वनडे में पांच छक्के मारे थे। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि मैंने जब छठा छक्का मारा उसके तुरंत बाद पलट पर फ्रैडी की तरफ देखा और फिर मास्करेनस की तरफ, जो मेरी तरफ देखकर मुस्करा दिए।'

Story first published: Monday, April 27, 2020, 15:30 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+