युवराज सिंह ने इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट फुटबॉलर, रोहित शर्मा के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा
नई दिल्ली। 14 जून से रूस में शुरू हुए फीफा विश्वकप का खुमार भारतीय क्रिकेटरों पर भी साफतौर पर देखने को मिल रहा है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल को लेकर इन क्रिकेट स्टार्स की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। अक्सर खिलाड़ी अपनी पसंदीदा टीम का जिक्र करते रहते हैं। ऐसे में युवराज सिंह ने फीफा विश्वकप में इस बार फ्रांस का सपोर्ट करने का मन बनाया है वैसे तो उनकी पसंदीदा टीम ब्राजील है लेकिन पाल पोग्बा की वजह से वो फ्रांस को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। इस बात का जिक्र उन्होंने खुद किया और क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बारे में भी कई राज खोले की आखिर कौन सा खिलाड़ी बेस्ट फुटबॉलर है।

विराट नहीं कर सकते गोल
युवराज ने एक यूट्यूब चैनल में बताया कि भारतीय टीम अभ्यास के दौरान भी फुटबॉल खेलती है, उन्होंने विराट कोहली के बारे में बताया कि विराट बहुत फिट हैं और तेजी से दौड़ सकते हैं, लेकिन वह गोल नहीं कर सकते। उसके पास कौशल है, लेकिन फिनिशिंग नहीं। उन्हें इस पर काम करना होगा।' उन्होंने यह भी कहा कि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या फुटबॉल के लिए नहीं बने हैं। उन्होंने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह को फुटबॉल नहीं खेलना चाहिए। हार्दिक पंड्या भी खराब फुटबॉलर हैं। उन्हें अपने खेल में सुधार करना होगा।

रोहित शर्मा के बारे में खोला बड़ा राज
इस चर्चा के दौरान युवराज सिंह ने मजाकिया अंदाज में बताया कि रोहित शर्मा भयानक फुटबॉल खिलाड़ी हैं। वह गेंद पास कर देते हैं और हिलते भी नहीं हैं। हमेशा ऑफ साइड में खड़े रहते हैं। वहीं हीर खान भी दौड़ना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि आशीष नेहरा को तो खेलना ही नहीं चाहिए क्योंकि जब भी फुटबॉल खेलते हैं, चोटिल हो जाते हैं।

माही यहां भी सबसे आगे
युवराज सिंह से जब ये पूछा गया कि आखिर उनकी नजर में बेस्ट फुटबॉल प्लेयर कौन है तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी सबसे अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी हैं। गौरतलब हो कि फीफा विश्वकप जारी है वहीं भारतीय टीम भी अपने इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारियों में जुटी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
