For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'खुलकर सांस' लेने के बाद युवराज सिंह की पत्नी हेजल ने सासू मां के नाम लिखा ये संदेश

नई दिल्ली। युवराज सिंह की पत्नी और बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस हेजल कीच ने अभी हाल ही में अपनी नाक की सर्जरी कराई है। उनको ये कदम एक चोट के चलते उठाना पड़ा जिसके बाद उनको सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। अपनी इस कहानी को हेजल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और अपनी सासू मां शबनम सिंह का तहे दिल का शुक्रिया अदा किया है।

युवराज की मां शबनम ही हेजल को हॉस्टिपल तक ले गईं थीं। हेजल ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- 'मैंने हाल के कुछ समय में कोई पोस्ट शेयर नहीं की इसलिए मैं आपको इसके पीछे का कारण बताने जा रही हूं। पिछले महीने मुझे अपनी नाक की सर्जरी करानी पड़ी है। जितना मुझे याद है मैं नाक से सांस लेने में काफी तकलीफ महसूस कर रही थी। हालांकि यह कोई बहुत बड़ा मामला नहीं था और इस पुरानी बीमारी के साथ मैं जीना सीख चुकी थी..'

लेकिन मेरे लिए खुशकिस्मती की बात यह रही की ये मामला मेरी सासू मां के सामने आया और आखिरकार उन्होंने मुझे हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। इसके चलते बाद में मुझे पता चला की अंदरूनी तौर पर इसने मुझे कितना नुकसान पहुंचाया था। इसलिए माताजी का बहुत धन्यवाद, अब मेरे पास अंदर से एक नई नाक है और जिंदगी में पहली बार में खुलकर सांस ले पा रही हूं। सर्जरी के कारण मैं अभी तक सक्रिय नहीं हो पा रही थी और एक्सरसाइज भी नहीं कर पा रही थी। मैं थोड़ी मोटी भी हो गई हूं इसलिए सोशल मीडिया से दूर हूं।'

हेजल ने मैसेज के अंत में अपनी सासू मां के लिए लव यू शबो भी लिखते हुए हैप्पी मदर्स डे की शुभकामनाएं भी दी।

Story first published: Tuesday, April 2, 2019, 22:34 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+