For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पहले दुनिया को करोना वायरस से बचाना है, इसके बाद होना चाहिए क्रिकेट : युवराज

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट मैच के अलावा बाकी खेल भी ठप पड़े हैं। आईपीएल सीजन-13 की शुरूआत 29 मार्च को होनी थी लेकिन अब इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने बयान देते हुए कहा कि फिलहाल दुनिया को कोरोना वायरस से बचाना है, इसके बाद क्रिकेट होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि क्रिकेट तभी बहाल होना चाहिए , जब कोरोना वायरस हामारी पूरी तरह से खत्म हो जाए क्योंकि खिलाड़ियों की सेहत और सुरक्षा खेल प्रशासकों के लिए सर्वोपरि होनी चाहिए।

सभी खेलों की तरह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी कोरोना वायरस महामारी के कारण बंद है। ऐसे में विभिन्न बोर्ड दर्शकों के बिना खाली स्टेडियमों में मैच कराने की सोच रहे हैं। युवराज ने बीबीसी पर ' द दूसरा' पॉडकास्ट में कहा ,'मेरी निजी राय है कि पहले अपने देश और दुनिया को कोरोना वायरस से बचाना है।'

उन्होंने कहा ,'इसे पूरी तरह से खत्म करना होगा क्योंकि अगर यह बढ़ता रहा तो खिलाड़ी मैदान पर जाने से, ड्रेसिंग रूम या चेंजिंग रूम में जाने से भी डरेंगे।' विश्व कप 2011 के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' ने कहा कि खिलाड़ियों पर वैसे ही मैदान पर काफी दबाव रहता है और वायरस के बारे में सोचते रहने से खेल पर से उनका ध्यान हटेगा। उन्होंने कहा ,'खिलाड़ी किसी भी देश या क्लब के लिए खेले, उस पर काफी दबाव रहता है। ऐसे में कोरोना वायरस का डर लेकर वह खेलना नहीं चाहेगा।'

युवराज ने कहा ,'जब आप दस्ताने पहनकर उतरेंगे , पसीना बह रहा है और आप बल्लेबाजी कर रहे हैं। आपका केला खाने का मन है लेकिन किसी और के हाथ में केला है तो आप सोचेंगे कि नहीं , मुझे नहीं खाना चाहिए। ' उन्होंने कहा ,'आप खेलते समय इस तरह के सवालों से बचना चाहेंगे। आपका ध्यान खेल पर होना चाहिए। यह मेरी राय है। इस पर लोग अपनी राय रख सकते हैं। '

युवराज ने टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 मैचों में हिस्सा लिया.युवराज सिंह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। युवी को 2015 की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। हालांकि युवी के लिए वो सीजन बेहद खराब बीता और वह 14 मैचों में 19 की औसत से महज 248 रन ही बना सके थे।

Story first published: Saturday, April 25, 2020, 19:53 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+