For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अभी संन्यास की नहीं सोच रहे हैं युवराज! मिशन 2019 पर कर रहे हैं काम

नई दिल्ली। काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह फिलहाल अभी संन्यास की नहीं सोच रहे हैं। दिग्गज भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह इस समय अपनी फिटनेस और फॉर्म पर ध्यान दे रहे हैं। दरअसल युवराज सिंह को अभी भी उम्मीद है कि उन्हें टीम में खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि युवराज सिह ने पिछले साल (2017) में कुछ समय के लिए वापसी की थी लेकिन वह लंबे समय तक टीम में बने रहने में विफल रहे।

अब खुद युवराज सिंह ने कहा है कि वह 2019 तक क्रिकेट खेलते रहेंगे और उसके बाद संन्यास पर फैसला लेंगे। युवराज ने भारत के लिए आखिरी वनडे जून 2017 में खेला था। उन्होंने कहा कि आईपीएल का आगामी सीजन उनके लिए काफी अहम है, क्योंकि इसमें अच्छे प्रदर्शन से वर्ल्ड कप 2019 खेलने का उनका दावा पुख्ता होगा।

18वें लारेस विश्व खेल पुरस्कार समारोह के दौरान युवी ने कहा, 'मैं आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मेरे लिए यह काफी अहम टूर्नमेंट है, क्योंकि इससे 2019 तक खेलने की दिशा तय होगी। मैं 2019 तक खेलना चाहता हूं और उसके बाद आगे के लिए फैसला लूंगा।' विश्व कप 2011 में भारत की खिताबी जीत के हीरो रहे युवराज कैंसर से जंग जीतकर फिर मैदान पर लौटे।

युवी ने कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'यह बेहतरीन प्रदर्शन रहा। टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत ने शानदार वापसी की और कोहली ने मोर्चे से अगुवाई की।'

Story first published: Wednesday, February 28, 2018, 14:44 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+