For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज सिंह बोले- अब ये गेंदबाज 150 की स्पीड से गेंद फेंकेगा तो नहीं खेल पाऊंगा

नई दिल्ली। बुशफायर क्रिकेट बैश चैरिटी मैच को लेकर हर कोई बेहद उत्सुक है। यह मैच रिकी पोंटिंग प्लेइंग और एडम गिलक्रिस्ट प्लेइंग इलेवन के बीच 9 फरवरी को होगा। संन्यास ले चुके कई दिग्गज खिलाड़ी इस मैच का हिस्सा होंगे। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित हुए पीड़ितों की मदद के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। मेलबर्न में होने वाले मैच को लेकर उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान अपना एक डर भी फैंस के साथ शेयर किया।

दरअसल, प्रेस वार्ता के दौरान युवराज सिंह हल्के फुल्के मस्ती के मूड में भी थे। युवराज से जब पूछा गया कि क्या वह बै्रट ली की 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद खेलने को तैयार हैं, तो उन्होंने कहा कि वह 135 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से तो खेल लेंगे लेकिन अगर ब्रेट ली इतनी तेजी से गेंद फेंकेंगे तो वह नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े होना पसंद करेंगे।

बुश फायर चैरिटी के लिए आयोजित हो रहे पोंटिंग इलेवन बनाम गिलक्रिस्ट इलेवन मैच 10-10 ओवर का होगा। एक टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग हैं, जबकि दूसरी टीम के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट हैं। मैच में दोनों टीमों के लिए 5-5 ओवर का पॉवरप्ले है और किसी भी तरह की गेंदबाजों पर पाबंदी नहीं है। कोई भी गेंदबाज कितने भी ओवर कर सकता है। फील्डर अपनी जगह किसी और से फील्डिंग करा सकता है।

दोनों टीमों के प्लेयर>
रिकी पोंटिंग प्लेइंग- मैथ्यू हेडन, जस्टिन लैंगर, रिकी पोंटिंग (कप्तान), एलिसे विलानी, ब्रायन लारा, फोबे लीचफील्ड, ब्रैड हैडिन (विकेटकीपर), ब्रेट ली, वसीम अकरम, डैन क्रिश्चियन, ल्यूक हॉज। कोच : सचिन तेंदुलकर

एडम गिलक्रिस्ट प्लेइंग-11 : एडम गिलक्रिस्ट (कप्तान और विकेटकीपर), शेन वॉटसन, ब्रैड हॉज, युवराज सिंह, एलेक्स ब्लैकवेल, एंड्रयू साइमंड्स, कर्टनी वाल्श, निक रिवोल्ड, पीटर सिडल, फवाद अहमद

Story first published: Saturday, February 8, 2020, 9:16 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+