Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज सिंह बोले- ये खिलाड़ी काफी टैलेंटेड है, इसे कुछ वक्त देना पड़ेगा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे पर अब ज्यादा दवाब है। खास तौर पर तब जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी 20 मैच में अपने स्पेल के एक ओवर में 34 रन लुटा दिए थे। बेओवल में खेले गए उस मैच में रोस टेलर और टिम साइफर्ट ने शिवम के एक ओवर में जमकर रन बनाए और वो क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा देने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए।

शिवम दुबे के लिए वो अनुभव बेशक काफी कड़वा रहा, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर व धुरंधर क्रिकेटर युवराज सिंह का उन्हें लेकर कुछ अलग ही सोचना है। युवी उनके हालिया प्रदर्शन यानी गेंद और बल्ले से फेल होने की वजह से ज्यादा परेशान नहीं हैं। उनका मानना है कि अगर उन्हें लगातार मौका मिलता रहे तो वो फिर से अपना खोया आत्मविश्वास और फॉर्म हासिल कर लेंगे।

2011 वनडे विश्व कप की जीत के हीरो रहे युवराज सिंह ने शिवम दुबे को बैक करते हुए कहा कि वो इस वक्त सीखने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। शिवम दुबे ने पिछले मुकाबलों में अपना विकेट आसानी से गंवा दिया और गेंद से साथ भी वो ज्यादा प्रभावी नहीं रहे थे। इसके बाद क्रिकेट फैंस ने उन्हें अपना निशाना बना लिया था।

युवराज सिंह ने क्रिकेट फैंस और आलोचकों से आग्रह किया कि थोड़ा धैर्य रखें और उन्हें कुछ वक्त दें। उन्होंने आशा जताई कि वो फिर से शानदार वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवम दुबे काफी टैलेंटेड हैं और आपको उन्हें कुछ वक्त देना पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंजरी के बाद वापसी आसान नहीं होगी। युवी के मुताबिक हार्दिक सर्जरी के बाद वापसी करेंगे और ऐसी हालत में तेज गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए मुझे नहीं पता कि हार्दिक किस तरह से वापसी करेंगे।

युवराज सिंह ने शिवम दुबे पर भरोसा जताते हुए कहा कि शिवम दुबे अपनी आक्रमकता को सही दिशा में लगाएं और वो जरूर नई उंचाईयों तक पहुंचेंगे। हमें उन्हें थोड़ा वक्त देना चाहिए और फिर वो भविष्य में जरूर टीम के लिए निरंतर प्रदर्शन करेंगे।

Story first published: Friday, February 7, 2020, 6:55 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+