नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और 2011 विश्वकप की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने आईपीएल में धमाकेदार वापसी की है। युवराज सिंह ने दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ शानदार पारी खेल हैदराबाद की टीम को जीत दिलायी। इस खिलाड़ी ने युवराज से कहा, मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं!

युवराज सिंह ने 14 बच्चे जिन्होंने कैंसर से जीत दर्ज करने वाले बच्चों को अहम सुझाव दिये। इन बच्चों में 7 से 8 साल के बच्चे भी थे। इनमें से जब एक बच्चे ने पूछा कि क्या आप एक बार फिर से छह छक्के लगायेगे, तो युवराज सिंह ने कहा कि आप मेरे लिए प्रार्थना करो मैं जरूर छह छक्के लगाउंगा।
युवराज सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि उन्होंने कैसे छह छक्के लगायें, इस बात को काफी साल बीत गये हैं। इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर 2007 में युवराज सिंह ने छह गेंद पर छह छक्के लगाये थे, जिसे भारतीय क्रिकेट में यादगार पलों के तौर पर देखा जाता है।
कैंसर से जंग लड़ने वाले बच्चो में से एक बच्चे की उम्र आठ वर्ष है, उसे 18 माह में ही कैंसर हो गया था। वह कक्षा 4 में पढ़ता है। इस बच्चे का कहना है कि मुझे क्रिकेट बहुत पसंद है और युवराज सिंह और रैना को खेलते देख उसे काफी प्रेरणा मिलती है। युवराज सिंह ने बच्चों को कई सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि कैंसर जेसे रोग से लड़ने से आपको सीख मिलती है कि जिंदगी बहुत कीमती है, हमें अपने दोस्तों परिवार वालो की कीमत को समझना चाहिए।